अनुषा से ब्रेकअप पर जेसन शाह ने तोड़ी चुप्पी
अनुषा से ब्रेकअप पर जेसन शाह ने तोड़ी चुप्पी
Share:

टीवी के बहुत ही बेहतरीन अभिनेता जेसन शाह के ब्रेकअप को लेकर इन दिनों खबरें आ रहीं हैं। मिली जानकारी के तहत वह अपनी प्रेमिका यानी अनुषा दांडेकर से अलग हो गए हैं। दोनों बीते कुछ समय से सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इसकी वजह दोनों का ब्रेकअप है। इन दिनों यह खबरें तेजी से फ़ैल रहीं हैं। जी दरअसल इन दिनों मीडिया में यह खबरें आ रही हैं कि जेसन और अनुषा का ब्रेकअप हो चुका है क्योंकि अनुषा बिग बॉस ओटीटी का हिस्सा बनने जा रही हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anusha Dandekar (@vjanusha)

ऐसे में अब जेसन और अनुषा दोनों ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। सबसे पहले अनुषा दांडेकर ने सोशल मीडिया पर सबके सामने आकर बिग बॉस का हिस्सा ना होने के बारे में कहा। वहीँ दूसरी तरफ उनके कथित बॉयफ्रेंड जेसन ने एक मशहूर वेबसाइट से बात करते हुए अपने ब्रेकअप की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने खुलासा किया कि वह अनुषा से अलग हुए हैं या नहीं? जी दरअसल जेसन ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अनुषा की सारी तस्वीरें डिलीट कर दी थी।

ऐसे में यह कयास लगने लगे थे कि दोनों अलग हो गए हैं लेकिन हाल ही में इस बारे में बात करते हुए जेसन ने कहा, 'आप इस बारे में अनुषा से पूछिए। क्या हुआ अगर मैंने फोटोज डिलीट कर दी तो? उनसे पूछिए।' वैसे आपको हम यह भी बता दें कि इन दोनों ने इंस्टा पर भी अब एक दूसरे को अनफॉलो भी कर दिया है। बात करें अनुषा के बारे में तो वह एक बेहतरीन अंदाज वाली मॉडल हैं और उन्होंने अपने हर एक फोटोशूट से फैंस का दिल जीता है। वह करण कुंद्रा संग रिश्ते में थीं हालाँकि उसके बाद उन्होंने जेसन शाह को डेट करना शुरू कर दिया, हालाँकि दोनों को लेकर खबरें आ रहीं हैं कि दोनों अलग हो गए हैं।

भारत से चोरी हुईं, विदेशों में पहुंची।।।, मोदी सरकार दुनियाभर से वापस लाई 41 पुरातात्विक कलाकृतियां

राष्ट्रपति कोविंद ने भारतीय महिला हॉकी टीम से कहा, "हमें आप सभी पर गर्व है।।"

MP: गुस्से में बाढ़ प्रभावित लोगों ने की नगरपालिका की गाड़ी में तोड़-फोड़

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -