AAP विधायक आसिम अहमद खान ने लगाया केजरीवाल पर आरोप
AAP विधायक आसिम अहमद खान ने लगाया केजरीवाल पर आरोप
Share:

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी के बर्खास्त विधायक आसिम अहमद खान ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाया है कि केजरीवाल ने उन्हें झूठे मामले में फंसाने का प्रयास करने का आरोप भी लगाया। दरअसल आसिम अहमद खान को दिल्ली राज्य के कैबिनेट मंत्री के पद से हटा दिया गया है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लेकर आप विधायक ने कहा है कि वे केजरीवाल को लेकर बहुत कुछ जानते हैं, जिसके कारण उनके लिए परेशानियां सामने आ सकती हैं। विधायक ने यह भी कहा कि पार्टी द्वारा उन्हें तरह तरह की धमकियां मिल रही हैं। इतना ही नहीं उनके परिवार को तरह - तरह से फंसाने का प्रयास भी हो रहा है।

उन्होंने कहा कि उन्हें एक झूठे मामले में फंसाने का प्रयास किया गया तो दूसरी ओर उनके 68 वर्षीय पिता हाजी अली खान को छेड़छाड़ के झूठे मामले में फंसाने की धमकी भी दी गई। कुछ महिलाऐं मीना बाजार क्षेत्र में उनके पिता की दुकान पर आईं और उन्हें अपशब्द कह दिए। इसके बाद महिलाओं ने चिल्लाना प्रारंभ कर दिया। उनके पिता के साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया गया।

नजीब से जंग हारे केजरीवाल, LG ही होंगे दिल्ली के 'बॉस'

AAP विधायकों ने ही केजरीवाल की बोलती बंद कर रखी है

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -