‘एक विवादित ढाँचा गिरने जा रहा है..’, कल्याण सिंह की नाजुक हालत पर आसिफ ने निकाली भड़ास
‘एक विवादित ढाँचा गिरने जा रहा है..’, कल्याण सिंह की नाजुक हालत पर आसिफ ने निकाली भड़ास
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और भाजपा नेता कल्याण सिंह की हालत बेहद नाज़ुक है। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। बताया गया है कि अस्पताल के डॉक्टरों की टीम लगातार उनका इलाज कर रही है। राजधानी लखनऊ में स्थित ‘संजय गाँधी पोस्टग्रेजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज’ ने बताया कि कल्याण सिंह के स्वास्थ्य व उपचार से संबंधित सभी पहलुओं का निरीक्षण निदेशक प्रोफेसर आरके धीमान ही कर रहे हैं।

ANI ने अस्पताल के हवाले से ट्विटर पर यह सूचना दी थी। वहीं आसिफ रेयाज नाम के एक शख्स ने इसके रिप्लाई में आपत्तिजनक व संवेदनहीन टिप्पणी करते हुए लिखा कि, 'एक विवादित ढाँचा गिरने जा रहा है।' अपने ट्विटर बायो में आसिफ रियाज़ ने खुद को ‘इमकानात की दुनिया’ और ‘मुज़फ्फरनगर कैम्प में’ नामक पुस्तकों का राइटर लिखा है। ट्विटर प्रोफ़ाइल के मुताबिक, वो राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रहता है। दरअसल, आसिफ ने बाबरी-विध्वंस के लिए कल्याण सिंह को जिम्मेदार मानते हुए ये आपत्तिजनक टिप्पणी की है। आसिफ ‘नक्श-ए-राख’ नामक एक ब्लॉग भी ऑपरेट करता है। बता दें कि जहाँ एक ओर लोग कल्याण सिंह जैसे नेता की सेहत बिगड़ने से दुःखी हैं और उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर आसिफ ने इस तरह की विवादित टिप्पणी की है।

बता दें कि यूपी के सीएम के रूप में कल्याण सिंह के पहले कार्यकाल के दौरान ही बाबरी ढांचा गिराया गया था। सीएम बनने के बाद ही उन्होंने अपने सहयोगियों के साथ अयोध्या जाकर ये संकल्प लिया था कि वहाँ भव्य राम मंदिर बनाया जाएगा। अयोध्या को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की कोशिशें उन्होंने तभी से शुरू कर दी थी और इसके लिए भूमि अधिग्रहण भी कर लिया गया था। उनके कार्यकाल के दौरान ही राम मंदिर के लिए ‘आधारशिला’ रखी गई थी।

लगातार गिरते जा रहे है सोने के दाम, जानिए आज का भाव

विदेश मंत्री जयशंकर ने की अफगान शांति वार्ताकार पर अब्दुल्ला से मुलाकात

वैकल्पिक ईंधन खंड का दोहन करने के लिए पियाजियो नए मॉडल को किया पेश

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -