एशियन गेम्स 2018 : ऐथलेटिक्स में पिछले 40 सालों का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन, सात गोल्ड जीते
एशियन गेम्स 2018 : ऐथलेटिक्स में पिछले 40 सालों का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन, सात गोल्ड जीते
Share:

जकार्ता। जकार्ता में चल रहे एशियन गेम्स 2018 में भारतीय खिलाड़ी लगातार अपने बेहतरीन प्रदर्शन से देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया का दिल जित रहे है। खेल मंत्रालय के मुताबिक इस बार खिलाड़ियों का प्रदर्शन प्रदर्शन बीते सालों से बेहतर है। ऐथलेटिक्स में भारतीय खिलाड़ियों ने पिछले 40 सालों का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया है। 

एशियन गेम्स 2018: 200 मीटर दौड़ में भारत को सिल्वर, दूती चंद का दूसरा रजत

गुरुवार को ट्रैक ऐंड फील्ड (ऐथलेटिक्स) खिलाड़ियों ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन करते देश को सात गोल्ड मैडल दिलाये है। यह 1978 एशियन गेम के बाद से भारत का अब तक का सबसे बेहतर प्रदर्शन है। भारत ने अब तक ऐथलेटिक्स में  सात गोल्ड, 10 सिल्वर और दो ब्रॉन्ज मेडल जीत लिए है। अनुभवी खिलाड़ी  जिनसन जॉनसन  ने 3 मिनट 44.72 सेकंड के समय में  ईरान के आमिर मोरादी को पछाड़कर गोल्ड मेडल पर कब्ज़ा किया। 

एशियाई खेल : अब तक भारत का सफर एक नज़र

इस तरह एशियन गेम्स 2018 में भारत के गोल्ड पदकों की कुल संख्या तक पहुंच गई है जो 2014 से 11 थी। वही भारत के द्वारा जीते सभी पदको की संख्या भी 59 तक पहुंच गई  पिछले खेलों में 57 ही थी। उल्लेखनीय है कि अभी और दो दिन की प्रतियोगिताएं बाकी हैं। ऐसे में भारत को और मैडल जितने की उम्मीद है। गौरतलब है कि भारतीय महिला हॉकी टीम भी फाइनल में पहुंच गई है जिसका मुकाबला अब जापान से होगा। 

ख़बरें और भी 

100 मीटर के बाद 200 मीटर में रजत, दुती चंद को मिलेगा डबल उपहार

रिक्शाचालक की बेटी ने देश को दिलाया हेप्टाथलॉन में पहला गोल्ड, जानिए कितनी बाधाओं को करना पड़ता है पार

एशियन गेम्स 2018: अरपिंदर की छलांग से टुटा 48 साल का रिकॉर्ड, ट्रिपल जम्प में भारत को गोल्ड

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -