क्रिकेट का बदला हॉकी में हुआ पूरा, भारत से हारा पाकिस्तान
क्रिकेट का बदला हॉकी में हुआ पूरा, भारत से हारा पाकिस्तान
Share:

शुक्रवार को एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट में खेले गए मुकाबले में भारतीय हॉकी टीम ने पाकिस्तान हॉकी टीम को 3-1 से पराजित कर दिया। भारतीय टीम ने इस मैच के आरम्भ से ही आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। इंडियन टीम ने पहले क्वार्टर में 1-0 की बढ़त बनाई। पहले क्वार्टर में भारत की तरफ से हरमनप्रीत सिंह के गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। पाकिस्तानी प्लेयर्स को छकाते हुए हरमनप्रीत ने पेनल्टी कॉर्नर से गोल किया। दूसरे क्वार्टर में भी भारत ने आक्रामक प्रदर्शन जारी रखा मगर पाकिस्तान टीम का डिफेंस बहुत मजबूत दिखाई दिया। दूसरे क्वार्टर में भारत ने 3 गोल करने की कोशिश की मगर पाकिस्तान की सभी कोशिश विफल कर दी। मैच के तीसरे क्वार्टर में 42वें मिनट में आकाशदीप सिंह ने गोल कर इंडिया की बढ़त को 2-0 दोगुना कर दिया। 

वही पाकिस्तान की तरफ से जुनैद मंजूर ने मैच के 44वें मिनट में गोल कर टीम का खाता खोला। बहुत मेहनत के पश्चात् तीसरे क्वार्टर में पहला गोल करने पर पाकिस्तानी प्लेयर खुशी से झूम उठे। पाकिस्तान ने मैच में बराबरी हासिल करने के लिए पूरा जोर लगा दिया। मैच के चौथे क्वार्टर में भारत की तरफ से हरमनप्रीत सिंह ने तीसरा गोल दागकर बढ़त को 3-1 कर दिया। तत्पश्चात, मैच के आखिर तक दोनों टीमें गोल के लिए संघर्ष करती रही मगर किसी को कामयाबी नहीं मिली। 

वही इस मैच में पाकिस्तानी गोलकीपर अली अमजद का प्रदर्शन बहुत जबरदस्त रहा। उनके बेहतरीन डिफेंस की बदौलत ही इंडियन टीम मैच में बड़ी बढ़त बनाने में सफल नहीं हो सकी। यदि अमजद हल्के पड़े होते तो इंडियन टीम पहले क्वार्टर में ही तीन गोल कर सकती थी, मगर उसे एक गोल से ही संतोष करना पड़ा। अमजद की वजह से ही पाक टीम मैच में बहुत समय तक अपनी स्थिति मजबूत रख सकी। एक ओर अमजद ने गोल तो बचाए मगर पाक प्लेयर्स गोल करने में सफल नहीं हो पाई जिससे पाक को हानि झेलनी पड़ी।

IFA Shield: रियल कश्मीर ने लगातार दूसरी बार हासिल की जीत

खेलो इंडिया: इस बार 14 टीमें महिला हॉकी लीग में लेंगी भाग

गोल्ड मेडलिस्ट शूटर अवनि लेखरा ने अपने नाम किया एक और खिताब

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -