Asia Cup 2023: BCCI ने किया टीम इंडिया का ऐलान, जानिए कब होगी भारत-पाक की भिड़ंत
Asia Cup 2023: BCCI ने किया टीम इंडिया का ऐलान, जानिए कब होगी भारत-पाक की भिड़ंत
Share:

नई दिल्ली: एशिया कप 2023 के वेन्यू को लेकर काफी समय से भारत और पाकिस्तान में विवाद चल रहा था। हालाँकि, अभी यह विवाद पूरी तरह थमा भी नहीं था कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शुक्रवार (2 जून) की सुबह एक बड़ा ऐलान कर दिया है। इस ऐलान से कई फैंस चौंक भी सकते हैं। दरअसल, आगामी टूर्नामेंट के लिए बोर्ड ने स्क्वॉड की घोषणा कर दी है। इसके लिए 14 सदस्यीय मेन स्क्वॉड चुना गया है। साथ ही BCCI द्वारा जारी प्रेस रिलीज में इसकी तारीख की भी घोषणा हुई है। टीम इंडिया, लीग स्टेज में 3 मुकाबले खेलेगी। जिसमें से एक मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ भी होगा। 

दरअसल,  BCCI द्वारा जारी किया गया  स्क्वॉड पुरुष एशिया कप का नहीं किया है। बल्कि बोर्ड ने वुमेन एमर्जिंग एशिया कप के लिए इंडिया ए का स्क्वॉड और उसके मुकाबलों का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके लिए टीम में 14 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। टीम इंडिया 13 जून से अपने अभियान का आगाज़ करेगी। इस दौरान 17 जून को टीम पाकिस्तान के खिलाफ भी अपना मैच खेलेगी। बता दें कि, यह टूर्नामेंट हॉन्ग कॉन्ग में खेला जाएगा। इसके लिए टीमों को दो ग्रुप A और B में विभाजित किया गया है। हर ग्रुप में चार-चार टीमें हैं। ग्रुप B में बांग्लादेश A, श्रीलंका A, मलेशिया A और यूएई A की टीम को रखा गया है। इसकी शुरुआत 12 जून से हो रही है। 21 जून को फाइनल मैच खेला जाएगा।

टीम इंडिया:- श्वेता सहरावत (कप्तान), सौम्या तिवारी (उप-कप्तान), तृषा गोंगडी, मुस्कान मलिक, श्रेयंका पाटिल, कनिका आहूजा, उमा क्षेत्री (विकेटकीपर), ममता मदीवाला (विकेटकीपर), तितास संधु, यशश्री एस, काशवी गौतम, पार्शवी चोपड़ा, मन्नत कश्यप, बी अनुषा।

WTC Final: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खिताबी मुकाबले में नहीं खेलेंगे अश्विन ?

घुटने की सर्जरी से पहले 'श्रीमद्भागवत गीता' पढ़ते दिखे धोनी, सफल रहा ऑपरेशन

ऋषभ पंत को लेकर आई गुड न्यूज़, शिखर धवन ने फोटो शेयर कर लिखी यह बात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -