संदिग्ध अवस्था में ASI का शव बरामद
संदिग्ध अवस्था में ASI का शव बरामद
Share:

वैशाली : वैशाली में एक एएसआई की गोली मारकर हत्या कर दी गई। एएसआई का शव हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र के मनुआ चंवर से बरामद किया गया। सबसे पहले इस शव को ग्रामीणों ने देखा। जब ग्रामीणों को किसी अज्ञात व्यक्ति के गिरे होने की जानकारी मिली तो वे वहां पहुंचे। इसके बाद जब ग्रामीणों ने पास जाकर देखा तो उन्हें यह व्यक्ति मृत नज़र आया।

इस मामले में पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक एएसआई अशोक कुमार यादव मूल रूप से बिहार के बक्सर जिले के धंसोई थाने के छप्थि गांव के निवासी थे। स्व. रामदुलार सिंह के वे पुत्र थे। शव पुलिसवर्दी में नज़र आया।

मगर एएसआई की सर्विस रिवाॅल्वर नदारद मिली है। एएसआई की हत्या की संभावना जताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों द्वारा शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -