एक्टिंग से ज्यादा ‘स्टाइलिश विलेन’ बनकर छाई ये एक्ट्रेस
एक्टिंग से ज्यादा ‘स्टाइलिश विलेन’ बनकर छाई ये एक्ट्रेस
Share:

टीवी की जानी मानी मशहूर अभिनेत्री अश्विनी कलसेकर आज अपना जन्मदिन मना रही है। आपने अश्विनी कलसेकर को ‘कसम से’ में दमदार रोल करते हुए देखा होगा। अश्विनी कलसेकर एक ऐसी ही कलाकार हैं, जो टेलीविज़न सीरियल्स के अतिरिक्त कई फिल्मों में भी दिखाई दे चुकी हैं। उनके किरदार के अतिरिक्त उनके लुक्स भी काफी ख़बरों में रह चुके हैं। विशेष रूप से उन्हें नेगेटिव शेड देने के लिए जो मेकओवर दिया गया, वो फैशन की गलियों में बहुत लोकप्रिय रहा। 

अश्विनी ने विलेन बनकर स्टाइलिश साड़ियां कैरी की, साथ ही किसी भी साड़ी को स्टाइलिश कैसे बनाया जा सकता है, उन्होंने सेक्सी एवं स्टाइलिश ब्लाउज पहनकर यह दिखा दिया। 

बड़ी बिंदी के फैशन के ट्रेंड को भी अश्विनी ने लोकप्रिय बनाया। विशेष रूप से ब्लैक ऑउटफिट के साथ बड़ी बिंदी को लगाकर अश्विनी का नेगेटिव शेड परफेक्ट लगता था।

अश्विनी ने केवल ट्रेडिशनल ही नहीं बल्कि फ्यूजन लुक्स को भी लोकप्रिय बनाया। उन यह हेयर स्टाइल बहुत पसंद किया गया था। 

आंखों में मोटा-सा काजल लगाकर सिल्वर नॉजपिन पहनने का ट्रेंड आज भी देखा जा सकता है। अश्विनी का यह स्टाइल उनपर बहुत अच्छी लगता है। उनके हर लुक फैंस ने भरपूर प्यार दिया। खैर आज उनके जन्मदिन पर हमारी ओर से उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं... 

चमकी बिग बॉस की इस कंटेस्टेंट की किस्मत, 'लव, सेक्स और धोखा-2' में आएंगी नजर

आलू-प्याज बेचने को मजबूर हुआ ये मशहूर एक्टर, देखकर चौंके लोग

'कोई इज्जत नहीं है', राधिका मदान के कमेंट को लेकर भड़की एकता कपूर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -