मस्जिद ढहाने पर SDM को धमकी देने वाला अशरफ गनी गिरफ्तार
मस्जिद ढहाने पर SDM को धमकी देने वाला अशरफ गनी गिरफ्तार
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के दरियाबाद में 100 वर्ष पुरानी मस्जिद को ढहाए जाने पर SDM दिव्यांशु पटेल को धमकी देने के आरोपित अशरफ अली को पुलिस ने शनिवार (22 मई 2021) को अरेस्ट कर लिया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोपित ने मस्जिद को ढहाए जाने की घटना का उल्लेख करते हुए SDM पर पक्षपाती होने का इल्जाम लगाते हुए उन्हें इसका परिणाम भुगतने की चेतावनी दी थी।

बीते 17 मई, 2021 को SDM के निर्देश पर अवैध निर्माण का को ध्वस्त कर दिया गया था। अधिकारियों के अनुसार, बाराबंकी के राम सनेही घाट क्षेत्र में ‘तहसील’ परिसर के भीतर स्थित एक अवैध आवासीय ढाँचे को ढहा दिया है। दरअसल, बात यह है कि मुस्लिम समुदाय इसके मस्जिद होने का दावा करता है। विपक्ष भी उसके साथ सुर में सुर मिलाकर उसे मस्जिद बता रहा है। SDM कोर्ट राम सनेही घाट के अनुसार, वहाँ रहने वाले लोगों को अपने दावे को साबित करने के लिए डॉक्यूमेंट पेश करने के लिए कहा गया था, किन्तु वे नोटिस के बाद भाग गए।

अधिकारियों के मुताबिक, इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने 2 अप्रैल को इस संबंध में दाखिल एक याचिका का निपटारा किया था, जिससे यह साबित हुआ था कि वहाँ पर अवैध निर्माण ही था। अधीकारियों ने आगे कहा कि, राम सनेही घाट के SDM की अदालत में मामला दर्ज किया गया था, इस मामले में 17 मई, 2021 को SDM के आदेशों का पालन किया गया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दिव्यांशु पटेल ने भी निर्माण को अवैध बताया था और अदालत के आदेश पर इमारत को ढहा दिया गया।

सावधान हो जाएं PNB के ग्राहक, 30 जून से नहीं मिलेगी यह सर्विस

टाटा का बड़ा ऐलान- अगर कोरोना से हुई कर्मचारी की मौत, तो परिवार को 60 वर्षों तक मिलेगा पूरा वेतन

104 रुपए का 1 लीटर पेट्रोल, जानें आपके शहर में क्या हैं 'तेल' के दाम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -