अशोक लीलैंड बनी पहली कंपनी जिसे मिला दुनिया का सबसे सम्मानित पुरुस्कार
अशोक लीलैंड बनी पहली कंपनी जिसे मिला दुनिया का सबसे सम्मानित पुरुस्कार
Share:

नई दिल्ली : हिंदुजा समूह की प्रमुख ट्रक एवं बस निर्माता कंपनी अशोक लीलैंड कंपनी को दुनिया का सर्वाधिक प्रतिष्ठित एवं सबसे पुराना ग्लोबल क्वालिटी अवार्ड डेमिंग पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरूस्कार अशोक लीलैंड कंपनी को पंतनगर निर्माण इकाई के लिए दिया गया है। वर्ष 1951 में जैपनीज यूनियन ऑफ साइंटिस्ट्स एण्ड इंजीनियर्स (जेयूएसई) द्वारा डब्लू. एडवाड्र्स डेमिंग को सम्मानित करने के लिए डेमिंग पुरस्कार की स्थापना की गयी थी , जिन्होंने द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद स्टैटिस्टिकल क्वालिटी कंट्रोल में जापान की प्रगति में बड़ा योगदान दिया था।

डेमिंग पुरस्कार उन कंपनियों को दिया जाता है, जिन्होंने अपने व्यावसायिक परिचालन में टीक्यूएम स्थापित किया है। अशोक लीलैंड का पंतनगर यूनिट डेमिंग पुरस्कार जीतने वाला दुनिया का एक मात्र पहला ट्रक एवं बस संयंत्र है और साथ ही जापान के बाहर एकमात्र सीवी निर्माता बन गया है। कंपनी के प्रबंध निर्देशक विनोद के. दासारि ने एक बयान में कहा की ‘‘अशोक लीलैंड के लिए यह पुरस्कार गौरव की बात है। यह पुरस्कार जीतने वाले दुनिया के पहले ट्रक एवं बस निर्माता और जापान के बाहर एकमात्र सीवी निर्माता बनने के साथ ही कंपनी की उपलब्धियों में एक और उपलब्धि जुड़ गई है।’’

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -