अशोक कुमार का बड़ा बयान, कहा-
अशोक कुमार का बड़ा बयान, कहा- "भारत के पास पुरुष हॉकी विश्व कप 2023..."
Share:

पूर्व हॉकी प्लेयर अशोक कुमार का इस बारें में कहना है कि भारतीय टीम के पास FIH ओडिशा मेन्स वर्ल्ड कप 2023 जीतने की पूरी क्षमता है। हॉकी वर्ल्ड कप 1975 के फाइनल में गोल कर टीम को गोल्ड दिलाने वाले अशोक कुमार ने बोला है कि घरेलू मैदान पर अपने देश की टीम के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की अभी संभावनाएं प्रबल हैं। इंडिया के पास अच्छे स्ट्राइकर, पेनाल्टी कॉर्नर लेने वाले और अच्छे गोलकीपर हैं इसलिए इस वर्ल्ड कप में उनके पास इस विश्वकप में दूर तक जाने के लिए सभी अनुकूल परिस्थितिया मौजूद हैं।

अशोक कुमार ने इस बारें में बोला है कि भारतीय खिलाड़ी बहुत उत्साहित या भावुक हो जाते हैं लेकिन अगर वो अपना फोकस रख सके तो ऑस्ट्रेलिया के साथ वर्ल्ड कप जीतने के सबसे बड़े दावेदारों में से एक कहे जा रहे है। नीदरलैंड का वर्ल्ड कप में हमेशा अच्छा प्रदर्शन रहता है और उसे नजरअन्दाज नहीं कर सकते है। पिछले कुछ टूर्नामेंटों में उन्होंने बहुत सुधार किया है, इसलिए मुझे उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।
 
उन्होंने बोला है कि भारत के साथ साथ बेल्जियम, अर्जेंटीना और इंग्लैंड भी बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। इसलिए, कम से कम छह-सात टीमें हैं जो शीर्ष पर हो सकती हैं। यह बेहद दिलचस्प होने वाला है क्योंकि टूर्नामेंट में कड़े मुकाबले होने वाले है और हॉकी को इसकी जरूरत है। भारत स्पेन, इंग्लैंड और वेल्स के साथ ग्रुप D में बताया जा रहा है।  गौरतलब है कि हॉकी  वर्ल्ड कप 1971 के प्रथम विश्व कप में कांस्य पदक, 1973 के द्वितीय विश्व कप मे रजत पदक और 1975(विश्व विजेता) गोल्ड मेडल इंडिया को जीतकर देने वाले अशोक कुमार 1978 में  वर्ल्ड  कप खेलने वाली भारतीय हॉकी टीम का भी हिस्सा रहे। इसके अलावा 1972 जर्मनी म्यूनिख ओलिम्पिक में कांस्य पदक व 1976 ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम में शामिल रहे अशोक कुमार ने 04 एशियन हॉकी के रजत पदक सहित भारत के लिए कुल 08 पदक भी जीत लिए है।

100 से अधिक मैच खेलने के बाद ये खिलाड़ी लेगा रिटायरमैंट

अब देखने मिलेगा सबसे खतरनाक मैच...जब आपस में भिड़ेंगे रोनाल्डो और मेसी

श्रीलंका के खिलाफ ODI सीरीज से पहले टीम इंडिया को लगा झटका, नहीं खेलेंगे जसप्रीत बुमराह

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -