अशोक कुमार का नाम सुनते ही हटा दिया था  राज कपूर की पत्नी ने अपना घूँघट
अशोक कुमार का नाम सुनते ही हटा दिया था राज कपूर की पत्नी ने अपना घूँघट
Share:

हिंदी सिनेमा इंडस्ट्री में कई यादगार अभिनेता रहे है और इन्ही मे से एक है अशोक कुमार. आपको बता दें एक्टिंग की दुनिया में माहिर अशोक कुमार ने 40 के दशक में भारतीय सिनेमा पर खूब राज किया था. आपको बता दें अशोक कुमार की एक्टिंग के सभी दीवाने थे और आज भी उन्हें उनके दमदार किरदार के लिए ही याद किया जाता है. आज ही के दिन अशोक कुमार ने दुनिया को अलविदा कहा था इस मौके पर हम आपको उनसे जुडी कुछ खास बाते बातें बता रहे है.

अशोक कुमार का जन्म 13 अक्टूबर 1911 को हुआ था और बॉलीवुड में वे इतने फेमस हुए कि इंडस्ट्री में दादा मुनि के नाम से पहचाने जाने लगे. अशोक कुमार का जन्म बिहार के भागलपुर में एक मध्यम वर्गीय बंगाली परिवार में हुआ था जिसके बाद उन्होंने काफी नाम कमाया और फ़िल्मी जगत में आज भी ज़िंदा हैं. वैसे तो उनकी फिल्मों से जुड़े कई किस्से है लेकिन इन सबके साथ एक ऐसा भी किस्सा काफी मशहूर रहा जिसे आज भी लोग याद करते हैं.

दरअसल अशोक कुमार अपने जमाने में इतने ज्यादा मशहूर थे कि उनकी एक झलक पाने के लिए लोगों की लाइन होती थी. सूत्रों की माने तो अशोक कुमार की एक झलक पाने के लिए तो राज कपूर की पत्नी अपना घूंघट तक हटा लेती थी. जी हाँ.... जब राज कपूर की जब शादी थी तब वह जाने माने शख्स नहीं थे और उसी बीच किसी ने चिल्लाकर ये कह दिया कि अशोक कुमार आए हैं. बस इतना सुनते ही राज कपूर की दुल्हन ने तुरंत हीअपना घूंघट हटा लिया. पत्नी की ये बात राज कपूर को काफी बुरी लगी और फिर वो कई दिनों तक खफा भी रहे थे.

भारत का नंबर 1 यूपीआई एप्लीकेशन बना गूगल पे

NSE ने गिफ्ट सिटी में NSE IFSC में अमेरिकी डिपॉजिटरी रसीदें की सूचीबद्ध

बर्गर किंग का आईपीओ आवंटन का दर्जा आज हुआ घोषित

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -