इस कारण अशोक कुमार ने बदला था अपना नाम
इस कारण अशोक कुमार ने बदला था अपना नाम
Share:

40 एवं 50 के दशक में अपने काम का लोहा मनवाने वाले अशोक कुमार का आज जन्मदिन है। अशोक कुमार अभिनय के साथ-साथ पेंटर एवं होमियोपैथी की प्रैक्टिस भी किया करते थे। अशोक कुमार ने 'अछूत कन्या', 'हावड़ा ब्रिज', 'किस्मत', 'आशीर्वाद', 'संग्राम', 'समाधी', 'बंदिनी', 'चित्रलेखा', 'जेवेल थीफ', 'पाकीजा', 'छोटी सी बात', 'खूबसूरत', 'मिली' जैसी जबरदस्त फिल्मों में काम किया। उन्होंने 275 से भी अधिक मूवीज तथा 30 से अधिक बंगाली ड्रामा में भी काम किया। आइए अशोक कुमार साहब के बारे में जानते हैं कुछ विशेष बातें।

अशोक कुमार का जन्म 13 अक्टूबर 1911 को भागलपुर बिहार में हुआ था। जन्म के समय इनका नाम 'कुमुदलाल गांगुली' था तथा सिनेमा जगत में प्यार से लोग इन्हें 'दादामुनि (बड़ा भाई)' भी बोलते थे। अशोक कुमार के पिता कुंजलाल गांगुली एक अधिवक्ता थे तथा उनकी मां घरेलू महिला थी। अशोक घर के बड़े लड़के थे उनके पश्चात् उनकी बहन सती देवी फिर भाई किशोर कुमार एवं अनूप कुमार थे।

अशोक कुमार का बचपन से ही सिनेमा जगत में काम करने का सपना था मगर अभिनेता के तौर पर नहीं बल्कि टेक्नीशियन के तौर पर। उन दिनों अशोक कुमार के बहनोई सशाधर मुखर्जी मुंबई में 'बॉम्बे टॉकीज' में ऊंचे पद पर काम किया करते थे, जिसके कारण अशोक कुमार मुंबई आ गए तथा बॉम्बे टॉकीज में ही 'लैब असिस्टेंट' के तौर पर काम करने लगे। वर्ष 1936 की बॉम्बे टॉकीज के अंतर्गत बन रही मूवी 'जीवन नैया' की शूटिंग आरम्भ होने से पहले ही उसके लीड एक्टर्स देविका रानी एवं नजमुल हसन के मध्य मतभेद हो गए, जिसके कारण फिल्म के प्रोड्यूसर हिमांशु राय ने नजमुल की बजाय कुमुदलाल (अशोक कुमार) को फिल्म में बुलाया हालांकि मूवी के निर्देशक इस बात से नाखुश थे, मगर फिर भी हिमांशु ने उन्हें मूवी में लिया तथा प्रथम बार कुमुदलाल गांगुली का स्क्रीन नाम 'अशोक कुमार' रख दिया गया क्योंकि उन दिनों स्टार्स अपने वास्तविक नाम को पर्दे पर नहीं उजागर करते थे।

सनी लियोनी ने इंटरनेट पर लगाई आग, तस्वीर देख उड़े फैंस के होश

कविता शेयर कर बॉलीवुड की इस मशहूर अभिनेत्री ने किया शाहरुख खान का सपोर्ट

अक्षय कुमार की 'सूर्यवंशी' में कैटरीना कैफ के साथ नजर आएंगी ये मशहूर एक्ट्रेस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -