इंडिया के पहले सुपरस्टार थे अशोक कुमार, पिता के कहने पर छोड़ने वाले थे एक्टिंग
इंडिया के पहले सुपरस्टार थे अशोक कुमार, पिता के कहने पर छोड़ने वाले थे एक्टिंग
Share:

बॉलीवुड में कई बेहतरीन फिल्मों में दिखाई दे चुके अशोक कुमार का जन्म आज ही के दिन हुआ था। वह इंडिया के पहले सुपरस्टार थे और उन्हें बचपन से ही फिल्में देखना बहुत पसंद था। कहा जाता है वह कभी एक्टर नहीं बनना चाहते थे लेकिन शायद उनकी किस्मत में यही लिखा था। उनके पिता कुंजलाल गांगुली वकील थे और मां गौरी देवी एक धनी बंगाली परिवार से थीं। अशोक को मध्य प्रदेश के खंडवा से बहुत प्यार था। उनका बचपन यही गुजरा था। जी दरअसल उनके पिता को बेहद धनी गोखले परिवार ने अपना निजी वकील बनाकर खंडवा बुलाया था और उसी के बा से उनका परिवार खंडवा में ही बस गया था। अशोक की छोटी बहन के पति शशधर मुखर्जी हिमांशु राय की कंपनी बॉम्बे टॉकीज में साउंड इंजीनियर थे और प्रोडक्शन के अन्य विभागों से जुड़े थे।

वह ही थे जो अशोक कुमार को राय के पास लेकर गए। उसके बाद राय ने अशोक को एक्टर बनने के लिए कहा लेकिन अशोक ऐसा नहीं चाहते थे। उन्होंने टेक्नीकल डिपार्टमेंट में काम करना पसंद किया और इसी के चलते राय ने उन्हें कंपनी में रख लिया। कहा जाता है अशोक बाद में डायरेक्शन में भी असिस्ट करने लगे और वह सब एक्टर्स को उनके सीन समझाते थे। देखते ही देखते एक दिन फिल्म ‘जीवन नैया’ (1936) में अशोक कुमार को काम मिला। जी दरअसल कहा जाता है ‘जीवन नैया’ की शूटिंग के दौरान हिमांशु राय की बीवी यानी फिल्म की हीरोइन देविका रानी हीरो नजमुल हसन के साथ भाग गईं। उसके बाद राय ने अशोक कुमार से हीरो बनने के लिए कहा और अशोक ने काफी मशक्क्त के बाद हाँ कर दी।

अशोक की पहली ही फिल्म सुपरहिट रही और उसके बाद अशोक मशहूर हो गए। अशोक के एक्टर बनने से उनके पिता काफी नाराज थे क्योंकि वह उन्हें नौकरी करते देखना चाहते थे। एक दिन जब पिता अशोक से मिले तो उन्होंने अशोक को एक्टिंग छोड़ने के लिए कहा। उसके बाद अशोक हिमांशु राय के पास गए और उन्हें नौकरी के कागज़ दिखाए और कहा कि उनके पिता बाहर खड़े हैं और उनसे बात करना चाहते हैं। इस पर हिमांशी राय ने अकेले में उनके पिता से बात की और उसी के थोड़ी देर बाद उनके पिता उनके पास आए और नौकरी के कागज़ फाड़ दिए।

कहा जाता है उसके बाद उन्होंने अशोक से कहा था, “वो (हिमांशु राय) कहते हैं कि अगर तुम यही काम करोगे तो बहुत ऊंचे मुकाम तक पहुंचोगे। तो मुझे लगता है तुम्हें यहीं रुकना चाहिए।” वैसे अशोक ने यह सब होने के बाद कई सुपरहिट फ़िल्में दी और हर तरह के किरदार निभाए। वह आज इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन फिर भी लाखों दिलों में बसे हैं।

मुंबई में बत्ती गुल होने पर बोली कंगना- 'महाराष्ट्र सरकार अब कहेगी क-क-क.......कंगना'

हो चुकी है सलमान खान की शादी, खुद किया चौकाने वाला खुलासा

दादी पर था जादू-टोने का शक, पोते ने ले ली जान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -