राजस्थान संकट के बीच अशोक गहलोत का आया बड़ा बयान, सोनिया गांधी को लेकर कही ये बड़ी बात
राजस्थान संकट के बीच अशोक गहलोत का आया बड़ा बयान, सोनिया गांधी को लेकर कही ये बड़ी बात
Share:

जयपुर: राजस्थान सियासी संकट के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से चर्चा की है। उन्होंने कहा कि मैं कभी कांग्रेस हाईकमान को चुनौती नहीं दूंगा। रविवार को जयपुर में हुए हाई वोल्टेज ड्रामा के पश्चात् अशोक गहलोत ने पहली बार सोनिया गांधी से चर्चा की है। इस चर्चा में गहलोत ने स्पष्ट कहा है कि उनको हाईकमान का फैसला मंजूर होगा।

सूत्रों के अनुसार, फिलहाल सोनिया गांधी कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर अंतिम फैसले पर नहीं पहुंची हैं। वह इसपर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से चर्चा कर रही हैं। सोनिया ने कल वरिष्ठ नेता ऐके एंटनी को भी समन किया है। उनसे राजस्थान संकट एवं कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव पर चर्चा होगी।

वही कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव के बीच राजस्थान में कांग्रेस पार्टी के भीतर हलचल तेज हो गई है। दरअसल, गांधी परिवार अशोक गहलोत को पार्टी अध्यक्ष के चुनाव में उतारना चाहता था। ऐसे में राजस्थान मुख्यमंत्री की कुर्सी का क्या होगा, यह प्रश्न उठा। सभी की नजर सचिन पायलट पर थी। मगर गहलोत एवं पायलट के रिश्ते पहले से ही ठीक नहीं थे। ऐसे में गहलोत खेमे के MLA सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाने का विरोध करने लगे। रविवार को पार्टी विधायकों ने गहलोत के समर्थन में इस्तीफा तक दे दिया।

इंजीनियर्स एसोसिएशन ने मनाई विश्वश्वरैया की 162वीं जयंती

'मैं प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष नहीं बन रहा', मोदी का क्यों आया ये बड़ा बयान?

देवास गौरव यात्रा कार्यक्रम में पहुंचे सीएम शिवराज, कही ये बड़ी बात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -