अशोक चव्हाण ने महाराष्ट्र सीएम फडणवीस पर लगाए संगीन आरोप
अशोक चव्हाण ने महाराष्ट्र सीएम फडणवीस पर लगाए संगीन आरोप
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख अशोक चव्हाण ने राज्य के सीएम देवेंद्र फडणवीस पर संगीन आरोप लगाया है। चव्हाण ने कहा है कि सीएम देवेंद्र फडणवीस कांग्रेस विधायकों को निजी तौर से फोन कर भाजपा में शामिल होने की बात कह रहे हैं। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव तैयारियों के लिए दो दिवसीय जिलावार समीक्षा बैठक के बाद प्रेस वालों से बात करते हुए कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने कहा कि उन्हें नहीं लगता है कि उनकी पार्टी का कोई भी MLA भाजपा में शामिल होगा।

अशोक चव्हाण ने कहा है कि सीएम देवेंद्र फडणवीस कांग्रेस को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस MLA को फोन कर रहे हैं, किन्तु मुझे नहीं लगता है कि कोई विधायक उनको जवाब देगा। अशोक चव्हाण ने कहा है कि लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अच्छा प्रदर्शन किया, किन्तु इससे अधिक खुश होने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि सच तो ये है कि फडणवीस सरकार से लोग नाराज़ हैं और विधानसभा चुनाव के परिणाम आम चुनाव से काफी अलग हो सकते हैं।

बैठक के बाद अशोक चव्हाण ने कहा है कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भारी तादाद कार्यकर्ता वंचित बहुजन अघाड़ी के साथ गठबंधन करना चाहते हैं, जिसने महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ा था। इसके कारण तक़रीबन 10 सीटों पर कांग्रेस-राकांपा गठबंधन को शिकस्त का सामना करना पड़ा। मतदाताओं से संपर्क साधने में आरएसएस से सीख लेने संबंधी शरद पवार के बयान के बारे में सवाल किए  जाने पर अशोक चव्हाण ने कहा है कि कांग्रेस हमेशा से वैचारिक रूप से आरएसएस के विरुद्ध रही है।

पहले पार्टी को सही हाथों में सौंपे राहुल गाँधी, उसके बाद दें अध्यक्ष पद से इस्तीफा - वीरप्पा मोइली

आंध्र प्रदेश: सीएम सचिवालय पहुँचते ही जगन रेड्डी ने कर दी वरदानों की बौछार, झूम उठे कर्मचारी

केरल में पीएम मोदी ने किया जनसभा को संबोधित, बोले- देश ने नकारात्मकता को नकार दिया

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -