कभी नरम-कभी गरम.., लगातार बदल रहे राजस्थान की कांग्रेस सरकार के हाल
कभी नरम-कभी गरम.., लगातार बदल रहे राजस्थान की कांग्रेस सरकार के हाल
Share:

जयपुर: राजस्थान कांग्रेस में कब क्या हो जाए, इस बारे में सियासी पंडित भी कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं हैं। दरअसल, हाल ही में खेल मंत्री अशोक चांदना ने सीएम अशोक गहलोत के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए एक ट्वीट किया था। उन्होंने अपने ट्वीट में प्रमुख सचिव कुलदीप रांका के खिलाफ लिखते हुए इस्तीफे की पेशकश की थी। 

ट्वीट में वे सीएम अशोक गहलोत के प्रति काफी नाराज दिख रहे थे। मगर, एक बार फिर चांदना के तेवर सीएम अशोक गहलोत के प्रति नरम हो गए। खेल मंत्री ने नए ट्वीट में लिखा कि CM अशोक गहलोत राजस्थान कांग्रेस परिवार के अभिभावक हैं। उन्होंने लिखा कि, माननीय मुख्यमंत्री जी से सभी विषयों पर सार्थक एवं लंबी चर्चा हुई। वे राजस्थान कांग्रेस परिवार के अभिभावक हैं। जो फैसला करेंगे, वो सही करेंगे। भाजपा अपना घर देखे, कांग्रेस परिवार मिशन 2023 के लिए एकजुट और लामबंद है। दरअसल, सीएम से मुलाकात के बाद खेल मंत्री अशोक चांदना के तेवर नरम पड़ते नज़र आ रहे हैं।

बता दें कि गुरुवार को खेल मंत्री अशोक चंदाना ने राज्य सरकार के खिलाफ ट्वीट करते हुए लिखा था कि, 'माननीय मुख्यमंत्री जी, मेरा आपसे व्यक्तिगत अनुरोध है कि मुझे इस जलालत भरे मंत्री पद से मुक्त कर मेरे सभी विभागों का चार्ज कुलदीप रांका को दे दिया जाए, क्योंकि वैसे भी वो ही सभी विभागों के मंत्री हैं।'

उत्तराखंड आए योगी, CM धामी बोले- 'अब महाराज के बुल्डोजर का असर उत्तराखंड में भी होगा'

पंजाब की भगवंत मान सरकार ने 424 VIP लोगों की सुरक्षा हटाई, सूची में नेता से लेकर धर्मगुरु तक शामिल

मोदी को 'पट्ठा' तो जिन्ना को कहा- 'साहब', विवादित बयान के चलते फिर ख़बरों में छाए सज्जन सिंह

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -