कोरोना काल में इस अंदाज में अशनूर कौर ने मनाया जन्मदिन
कोरोना काल में इस अंदाज में अशनूर कौर ने मनाया जन्मदिन
Share:

टीवी अभिनेत्री अशनूर कौर इन दिनों अपने नए-नए फोटोज शेयर कर चर्चाओं में रहती हैं। अब बीते कल यानी 3 मई को उन्होंने अपना जन्मदिन मनाया। आपको बता दें कि उनका ये जन्मदिन इस बार काफी खास रहा। जी दरअसल इस बार के जन्मदिन को उनके पेरेंट्स ने बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। अशनूर के पेरेंट्स ने उनके लिए घर पर ही बर्थडे सेटअप तैयार किया और अब अशनूर केक कट करते हुए कई फोटोज शेयर की हैं। इस बार अशनूर के जन्मदिन पर बड़ी पार्टी नहीं हो सकी इस वजह से सभी ने घर पर जश्न मनाया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ashnoor (@ashnoorkaur)

आप देख सकते हैं अशनूर ने फोटोज शेयर करते हुए लिखा- ''ये मेरा मिडनाइट 17th बर्थडे है सेलिब्रेशन है। थैंक्स मॉम एंड डैड इस खूबसूरत सेटअप के लिए। '' इन सभी तस्वीरों में अशनूर नाइट सूट में दिख रही हैं। आप देख सकते हैं उनके आसपास कई सारे केक रखे हैं। इसके अलावा हल्की फुल्की डेकोरेशन भी की गई है। वैसे अशनूर काफी खुश और एक्साइटेड नजर आ रही हैं। एक वेबसाइट से बात करते हुए अशनूर ने बताया- ''हमारे आसपास काफी कुछ हो रहा है। जब आप इन सब चीजों को देखते और सुनते हो ये आपको दुखी करता है। इसलिए मैंने अपने बर्थडे पर कुछ नहीं किया।''

इसी के साथ उन्होंने कहा, ''पर मेरे पेरेंट्स ने इसे खूबसूरत बना दिया। उन्होंने घर को डेकोरेट किया। तीन केक तैयार रखे। इसके अलावा उन्होंने एक होटल में सूट भी बुक किया है। ये अच्छे से डेकोरेटेेड हैं। यहां हम तीनों ही हैं मेरा बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए, सारे प्रीकॉशन्स लेते हुए।'' वैसे अशनूर के शोज के बारे में बात करें तो वह पटियाला बेब्स, ये रिश्ता क्या कहलाता है, झांसी की रानी, साथ निभाना साथिया, शोभा सोमनाथ की जैसे शोज में नजर आ चुकी हैं।

कपिल शर्मा की बुआ ने तोडा कोविड कर्फ्यू, पंजाब में केस दर्ज

इन महान नायकों की याद में मनाया जाता है कोयला क्रांति दिवस

देश की ऐसी हालत देखकर टूटा शक्ति कपूर का दिल, बोले- 'वैक्सीन जरुरी है'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -