क्या है आषाढ़ अमावस्या की तिथि और शुभ मुहूर्त, जानिए यहाँ
क्या है आषाढ़ अमावस्या की तिथि और शुभ मुहूर्त, जानिए यहाँ
Share:

आषाढ़ माह (ashadh month 2022) में पड़ने वाली अमावस्या आषाढ़ अमावस्या (ashadh amavasya 2022) के नाम से जानी जाती है। आप सभी जानते ही होंगे हिंदू धर्म में अमावस्या का बहुत महत्व होता है। जी हाँ और इस दिन सूर्य को प्रात: काल जल देने से भगवान सूर्यदेव (ashadh amavasya 2022 june) प्रसन्न होते हैं। 

यह तिथि भगवान विष्णु को समर्पित होती है। कहा जाता है इस दिन भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा की जाती है। जी दरअसल इस दिन पितरों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण भी किया जाता है। केवल यही नहीं बल्कि इस दिन गंगानदी में स्नान के बाद दान भी किया जाता है। जी दरअसल ऐसा माना जाता है कि इस दिन दान करने से पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। अब हम आपको बताते हैं आषाढ़ अमावस्या की तिथि शुभ मुहूर्त (ashadh amavasya 2022 june) के बारे में।

आषाढ़ अमावस्या 2022 तिथि- हिंदू पंचांग के मुताबिक, आषाढ़ मास की अमावस्या का आरंभ 28 जून को सुबह 5 बजकर 33 मिनट पर हो रहा है। जबकि अमावस्या तिथि का समापन 29 जून को सुबह 8 बजकर 23 मिनट पर होगा। इसी के साथ अमावस्या की पूजा स्नान-दान 28 जून (ashadh amavasya 2022 date) को किया जाएगा।

आषाढ़ अमावस्या 2022 शुभ मुहूर्त - (Ashadh Amavasya 2022 Pujan Shubh Muhurat)

ब्रह्म मुहूर्त- 04:06 AM से 04:46AM
अभिजित मुहूर्त - कोई नहीं
विजय मुहूर्त- 02:44 PM से 03:40 PM
गोधूलि मुहूर्त- 07:09 PM से 07:33 PM
अमृत काल- 10:52 AM से 12:40 PM
निशिता मुहूर्त- 12:05 AM, जून 30 से 12:45 AM, जून 30

सोमवार के दिन जरूर पढ़े श्री शिव चालीसा, सब काम होंगे सफल

सूर्य देव को इन मन्त्रों से करें खुश, होगा बड़ा चमत्कार

सावन के महीने में भूल से ना करें ये काम, वरना बन जाएंगे पाप के भागीदार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -