नारायण साईं चेलों की संपत्ती के साथ चेलों की बीवियां भी हड़प लेता था
नारायण साईं चेलों की संपत्ती के साथ चेलों की बीवियां भी हड़प लेता था
Share:

इंदौर: बलात्कार के आरोप में जेल में बंद चल रहे आसाराम बापू के बेटे प्रवचनकार नारायण सांई को लेकर उनकी पत्नी जानकी हरपलानी ने बताया कि नाराण सांई उनके माता - पिता की संपत्ती हथियाने के लिए प्रयास करता था और वह दूसरी महिलाओं से संबंध बनाने के प्रयास भी करता था। मिली जानकारी के अनुसार जानकी का कहना है कि नारायण सांई आश्रम में किशोरियों को लालच, देकर उनका यौन शोषण करते थे। नारायण पर सास - ससुर की संपत्ती हड़पने   को लेकर जानकी हरपलानी ने खजराना थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।

इस मामले में जानकी ने कहा कि नारायण सांई लड़कियों के लिए वशीकरण, डराने - धमकाने का भी कार्य करता था और फिर उनसे यौन संबंध बना लेता था। मामले में यह बात सामने आई है कि नारायण सांई ने लंदन निवासी बीना पटेल का विवाह अपने भक्त अनंग नायक से करवाया। यह शादी बेहद अनोखी रही। जिसमें नारायण ने स्वयं ही बीना पटेल के गले में मंगलसूत्र पहनाया और मांग भी भरी।

जानकी ने यह भी आरोप लगाया कि उसके मायके की संपत्ती को नारायण ने बेच दिया। यही नहीं नारायण को बस भी लेकर दी गई जिसकी किस्त उसके पिताजी जमा करते रहे। जानकी ने नारायण से गुजारा भत्ता मांगा है जिसे लेकर न्यायालय में प्रकरण चल रहा है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -