जब गवाहों को मारता था तो आसाराम खुश होते थे, और पसंद की साधिका से...?
जब गवाहों को मारता था तो आसाराम खुश होते थे, और पसंद की साधिका से...?
Share:

अहमदाबाद : नाबालिग से रेप के आरोप जेल की सजा काट रहे संत आसाराम बापू के खिलाफ गवाही देने वाले लोगों की हत्या करने वाले शूटर ने आसाराम पर एक और आरोप लगाया है। शूटर कार्तिक का कहना है कि आसाराम ने उसे गवाहों को मारने के बदले उसके पसंद की साधिका से शादी कराने का वादा किया था। उसे खुद को आसाराम का फिदायीन बताया।

गुजरात पुलिस ने इसे 13 मार्च को छतीसगढ़ के रायपुर से गिरफ्तार किया था। कार्तिक ने पुलिस से पूछताछ में बताया कि जब मैंने गवाहों पर हमले करता था, तो आसाराम बेहद खुश होते थे। उसने आसाराम के करीबी राजी चांडक पर भी हमले की बात को कबूला।

राजू ने आसाराम के खिलाफ दो बच्चों की मौत के मामले में गवाही दी थी। जब भी कार्तिक किसी शख्स को खत्म करता था, इस बात की सूचना आसाराम को देता था। एक बार आसाराम ने उससे पूछा कि बदले में क्या चाहिए, तो उसने कहा कि शादी करना चाहता हूँ। तो जवाब में आसाराम ने कहा कि सामने बैठी किसी भी साधिका को चुन ले।

इसके बाद कार्तिक ने एक साधिका को पसंद किया और उससे उसकी शादी हो गई। कार्तिक पश्चिम बंगाल का रहने वाला है, पुलिस को दो साल से उसकी तलाश थी। इसके लिए पुलिस ने सीक्रेट ऑपरेशन चलाया था। रायपुर के पहंदा गांव में वो किराए के मकान में रहता था।

अरेस्ट करने से सात दिन पहले ही वो भी यहां आकर रहने लगा। अहमदाबाद पुलिस के जासूस पहले से उसकी पत्नी की निगरानी कर रहे थे। उन्हें कार्तिक के आने की भनक लग गई। उसके बाद रायपुर पुलिस के साथ अहमदाबाद की टीम ने ऑपरेशन चलाकर शूटर को पकड़ा।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -