आसाराम ने बताया कानून को अंधा
आसाराम ने बताया कानून को अंधा
Share:

जोधपुर : किशोरी के साथ बलात्कार के मामले में जोधपुर जेल में बंद आसाराम ने कहा है कि कानून अंधा है। उनका कहना था कि यहां पर किसी को भी जेल भेजा जा सकता है। एक लड़की ने कुछ भी कह दिया और कई लोगों को परेशान किया जा रहा है। उनका दावा था कि वे कई तरह की बीमारियों से पीड़ित हैं। जिसके लिए उन्हें विशेष चिकित्सा की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि उनकी हालत दिन पर दिन खराब हो रही है।

उल्लेखनीय है कि आसाराम पर छिंदवाड़ा की एक लड़की ने आरोप लगाया था कि आसाराम ने उसके आश्रम में उसक साथ बलात्कार किया था। जिसके बाद आशाराम को पकड़ा गया। अब वे जोधपुर जेले में बंद हैं। 

उल्लेखनीय है कि प्रवचनकार और संत माने जाने वाले आसाराम पर एक किशोरी ने उनके ही आश्रम में आसाराम द्वारा रेप किए जाने का आरोप लगाया था। इस मामले में पुलिस ने उन्हें उनके आश्रम से पकड़ने के लिए कार्यवाई की लेकिन आसाराम काफी समय तक हाथ नहीं आए। इसके बाद आसाराम को पकड़ा गया। आसाराम और उनके पुत्र नारायण सांई को लेकर कई तरह की बातें भी सामने आईं। उल्लेखनीय है कि आसाराम के आश्रम से जुड़ी कई बातें उनके सेवादारों ने बताईं। यही नहीं इस मामले से जुड़े कुछ गवाहों पर भी हमले होते रहे हैं। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -