जब हम हरा रंग पहनेंगे तो कोई रंग नहीं टिकेगा - ओवैसी
जब हम हरा रंग पहनेंगे तो कोई रंग नहीं टिकेगा - ओवैसी
Share:

हैदराबाद। विवादित बयान देने के लिए जाने जाने वाले लोकप्रिय सांसद और एआईएमआईएम के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने विवादित बयान दिया है। उन्होंन, हैदराबाद में आयोजित हुए एक कार्यक्रम में कहा कि, हमारे हरे रंग के आगे कोई नहीं टिकेगा। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस के नेताओं के रंग हमारे सामने नहीं टिकेंगे। उनका कहना था कि जब हम ग्रीन पहन लेंगे तो पूरा हरा करेंगे। हमारे हरे रंग के आगे कोई रंग नहीं टिकेगा।

इंशा अल्लाह। उन्होंने, कांग्रेस और भाजपा के नेताओं को अप्रत्यक्षतौर पर कहा कि आप तो कुछ नहीं करेंगे। उनका कहना था कि, केवल हमारा रंग रहेगा। इस तरह से अपनी बात कहते हुए, उन्होंने मंच से कई बार हरा, हरा, हरा की गूंज की। ऐसे में वहां मौजूद लोग उनकी सराहना करने लगे और लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से ओवैसी की बात का समर्थन किया।

उल्लेखनीय है कि, ओवैसी ने गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा मंदिरों में दर्शन के लिए जाने का विरोध करते हुए कहा था कि, आखिर वे किसी मस्जिद या दरगाह में क्यों नहीं गए। उन्होंने कहा कि, व्यक्ति किसी भी मान्य भारतीय भाषा में शपथ ले सकता है। मैं ने सांसद रहते हुए तीन बार उर्दू में शपथ ली। 2019 में भी उर्दू में शपथ लूंगा। भारत में कोई भी हिंदी या हिंदुस्तान के आधार पर शासन नहीं कर सकता।

यदि मुसलमानों को उनका संवैधानिक अधिकार मिले तो वे मजबूत हो सकते हैं। हम देश से प्यार करते हैं और इस देश के संविधान में यकीन रखते हैं। जिस बात को अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ने कहा उसे हम 60 वर्षों से कहते आ रहे हैं गौरतलब है कि पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भारत में रहने वाले मुसलमानों की सराहना की थी।

ओवैसी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

भाजपा की सरकार में हो रहे मुसलमानों पर हमले - ओवैसी

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -