सपा एक वाशिंग मशीन, जिसमे संघी लोग जाकर सेक्युलर बन जाते हैं- असदुद्दीन ओवैसी
सपा एक वाशिंग मशीन, जिसमे संघी लोग जाकर सेक्युलर बन जाते हैं- असदुद्दीन ओवैसी
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में व‍िधानसभा चुनाव में बस कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। इसको देखते हुए राज्य का सियासी पारा भी चढ़ने लगा है। सभी पार्टियों के आरोप-प्रत्यारोप की जुबानी जंग भी तेज हो चली है। ऐसे में राज्य में जारी दल-बदल की सियासत के बीच हैदराबाद के लोकसभा सांसद और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) पार्टी के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर निशाना साधा है।  

 

असदुद्दीन ओवैसी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा कि, 'सपा एक वाशिंग मशीन है, जिसमें संघी सेक्युलर बन जाते हैं।  मरहूम कल्याण सिंह, हिंदू युवा वाहिनी के सुनील, स्वामी प्रसाद और अब ये।  उम्मीद है के मुस्लिम सपा नेता इनकी गुल-पोशी करेंगे और इनके ‘सामाजिक न्याय' के लिए अपनी ‘जवानी क़ुर्बान' करेंगे।  बाकी बी-टीम का ठप्पा तो सिर्फ़ हम पर लगेगा।' 

बता दें कि हाल ही OBC नेता स्वामी प्रसाद मौर्य भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार में 5 साल मंत्री रहने के बाद पार्टी छोड़कर समाजवादी पार्टी (सपा) में शामिल हो गए हैं।  इनके अलावा भी कई MLA और कार्यकर्ता ने भाजपा छोड़कर सपा का दामन थामा हैं।  सपा के दिग्गज नेताओं का मानना है कि अब भी भाजपा के कई विधायक सपा की सदस्यता लेने वाले हैं। 

NCP सांसद अमोल कोल्हे ने फिल्म में निभाई 'गोडसे' की भूमिका, मचा बवाल

ओडिशा पंचायत चुनाव: 2.29 लाख से अधिक नामांकन पत्र दाखिल

कांग्रेस ने जितिन प्रसाद को भाजपा में जाने से क्यों नहीं रोका ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -