ओवैसी हैं मुसलमानों के दुश्मन
ओवैसी हैं मुसलमानों के दुश्मन
Share:

आगरा : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज़ हुसैन ने उत्तरप्रदेश के कैबिनेट मंत्री आजम खान और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन औवेसी पर निशाना साधा है। उन्होंने ओवैसी को मुसलमानों का दुश्मन कहा है। उनका कहना रहा कि इस तरह के नेताा सदैव मुसलमानों का नुकसान करते रहे हैं। होटल पन्ना पैराडाइज में शाहनवाज़ ने कहा कि देश में हिंदू और मुस्लिम मिलजुलकर रहते हैं। भारत में मुस्लिम अरब देशों से भी अधिक सुरक्षित हैं। मुस्लिमों के लिए यह एक बेहतर और अच्छा देश है। यहां रहने में मुस्लिम सबसे अच्छा अनुभव करते हैं।

उन्होंने कहा कि मुसलमानों के लिए हिंदू से अच्छा पड़ोसी नहीं हो सकता। बिहार में हार के प्रश्न पर उन्होंने कहा था कि पार्टी ने चुनाव हार लिया है मगर उसकी हिम्मत तो कायम है। पार्टी इसे एक सीख के तौर पर देख रही है। उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव को इसका किसी तरह का असर नहीं हुआ है। सपा प्रमुख मुलायम और मायावती का महागठबंधन बनाए जाने को शाहनवाज़ ने कहा कि यह भाजपा के लिए अधिक मुश्किल नहीं करेगा।

उन्होंने पार्टी अध्यक्ष के उस बयान को लेकर सफाई दी जिसमें उन्होंने 60 साल में रिटायर होने की बात कही थी। जिस पर उन्होंने कहा कि वरिष्ठता को लेकर किसी तरह का मतभेद नहीं होता है। वरिष्ठ नेताओं द्वारा मार्गदर्शन दिया जा रहा है। जिससे पार्टी को शक्ति मिल रही है। उन्होंने पेरिस के हमले को खुदा के नाम पर शैतानों की हरकत कहा है।

 आईएसआईएस को उन्होंने इस्लाम के लिए भी अच्छा नहीं बताया। जब पेरिस के घटनाक्रम को लेकर सभी को साथ आना चाहिए तो आजम इस पर मिर्ची डाल रहे हैं। नेताओं की इस तरह की बयानबाजी के चलते मुसलमानों को शक की नज़र से देखा जाता है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -