खेल प्रतियोगिताओं के साथ मना 14 वीं असम रेजीमेंट का 33 वां स्थापना दिवस
खेल प्रतियोगिताओं के साथ मना 14 वीं असम रेजीमेंट का 33 वां स्थापना दिवस
Share:

देहरादून। सांस्कृतिक आयोजनों के साथ 14 वीं असम रेजीमेंट का 33 वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर बड़े पैमाने पर रेजीमेंट के सैनिक मौजूद थे। इस मौके पर सुद्धौंवाला में बटालियन के कर्नल सेवानिवृत्त जेएस रावत ने केक काटकर स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ किया। समारोह में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन भी हुआ। इन खेलों में सैनिकों ने भागीदारी की।

खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन बेहद रोचक रहा। औपचारिक समारोह में कर्नल, सेवानिवृत्त एसडी गोस्वामी ने रेजीमेंट को लेकर जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि, असम रेजीमेंट की 14 वीं बटालियन की स्थापना वर्ष 1985 में हैप्पी वैली शिलांग में मिक्स क्लास कंपोजिशन के तौर पर की गई। इस बटालियन में गोरखा, डोगरा, मद्रास और असम रेजीमेंट के अधिकारियों और जवानों को सम्मिलित किया गया है।

असम रेजीमेंट के जवान दो कीर्ति चक्र, दो शौर्य चक्र, 10 सेना मेडल, मैंशन इन डिस्पैच, 29 चीफ आफ आर्मी प्रशस्ति पत्र, 4 आर्मी कमांडर प्रशंसा पत्र मिले हैं। इन जवानों ने मुश्किल हालातों में अहम योगदान दिया। दरअसल इस रेजीमेंट के जवानों ने आपरेशन ट्राइजेंट से लेकर आपरेशन अलर्ट, आपरेशन मदद फाजिकला, आपरेशन रक्षक, आपरेशन नार्दन बार्डर आदि में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

जब परिणीति अपनी फिल्म के डायरेक्टर को नहीं पहचान पाई...

क्यों किया इस हॉलीवुड एक्ट्रेस ने मुंबई आने से इंकार

जम्मू -कश्मीर में दो गरूड़ कमांडो शहीद

सेना के जवान की पत्नी और बेटी लापता

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -