माँ-बाप के मरते ही 3 मासूमों को बना दिया मुस्लिम, हैरान कर देने वाला है मामला
माँ-बाप के मरते ही 3 मासूमों को बना दिया मुस्लिम, हैरान कर देने वाला है मामला
Share:

रायसेन: मध्य प्रदेश के रायसेन से 3 हिंदू बच्चों को मुस्लिम पहचान दिए जाने की घटना सामने आई है। खबर है कि ये बच्चे कोरोना संक्रमण महामारी के चलते माता-पिता से बिछड़ गए थे। मामले को लेकर राष्ट्रीय बाल आयोग भी सक्रिय हो गया है। इधर, अफसरों ने शिशु गृह का रिकॉर्ड बरामद कर लिया है। साथ ही पुलिस भी संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सकती है। 

ये हग्टन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के नजदीकी जिला रायसेन की है। यहां गौहरगंज स्थित सरकारी अनुदान प्राप्त एक शिशु गृह में 3 बच्चे रह रहे थे। इनमें एक लड़का एवं दो लड़कियां हैं। इन बच्चों की आयु 4 से 8 वर्ष के बीच है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शिशु गृह के संचालक हसीन परवेज ने बच्चों के नाम बदलकर मुस्लिम कर दिए तथा उनके नए आधार कार्ड भी बनवा दिए। इतना ही नहीं आधार कार्ड में बच्चों के माता-पिता की जगह परवेज का ही नाम दर्ज है।

खबर है कि वर्ष 2020 में ये बच्चे भोपाल में ही भटकते पाए गए थे। उस समय भोपाल कल्याण समिति ने उन्हें रायसेन बाल कल्याण समिति को सौंपा। तत्पश्चात, माता-पिता की खोज होने तक उन्हें गौहरगंज के गोदी शिशु गृह में रखा गया था। इसका संचालन नवजीवन सामाजिक संस्था के जिम्मे है। NCPCR अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो मौखिक शिकायत के आधार पर शिशु गृह का निरीक्षण करने पहुंचे थे। उस के चलते उन्होंने पाया कि बच्चों की पहचान में परिवर्तन किया गया है। बच्चों ने भी उन्हें बताया कि पहले उनके नाम अलग थे, मगर यहां उनकी पहचान में परिवर्तन किया गया है। कानूनगो ने मामले की तहकीकात की बात कही है। उन्होंने बताया कि रिकॉर्ड बरामद कर तहकीकात के आदेश दिए गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2020 में कोरोनावायरस महामारी के चलते लगे लॉकडाउन में ये बच्चे माता-पिता से बिछड़ गए थे। फिलहाल, बच्चे के पिता की खबर लग सकी है। वह दमोह में रहता है। वहीं, मां के बारे में पता लगाया जा रहा है। शिशु गृह के संचालक बताते हैं कि बच्चे को छोड़ने आए व्यक्ति ने उनके मुस्लिम होने की खबर दी थी। जबकि, रिकॉर्ड में बच्चों के नाम अलग हैं।

महापौर परिषद सदस्य ने दी यह चेतावनी, मंदिर में तोड़फोड़ करने का है मामला

बाइक सवार परिवार को रौंद गया अज्ञात वाहन, पति-पत्नी समेत 2 बच्चों की मौत

पत्नी ने मायके में दे दी सैलरी तो भड़का पति, उठा लिया ये खौफनाक कदम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -