जेल से निकलते ही इस मशहूर स्टार ने बताया अपना असली चेहरा, देखकर लगा लोगों को झटका
जेल से निकलते ही इस मशहूर स्टार ने बताया अपना असली चेहरा, देखकर लगा लोगों को झटका
Share:

'जॉम्बी' एंजलिना जोली (Zombie Angelina Jolie) के तौर पर मशहूर हुई इंस्टाग्राम स्टार ने आखिरकार अपने असली चेहरे से पर्दा हटा दिया है। सहर तबर (Sahar Tabar) नाम की इंस्टाग्राम स्टार अपनी कई तस्वीरें और वीडियो साझा करती थीं। इन वीडियो में उन्हें 'जॉम्बी' एंजलिना जोली के तौर पर देखा जाता था। ये लड़की एंजेलिना जोली के लुक में बहुत डरावनी फोटोज पोस्ट करने के लिए सोशल मीडिया पर वर्ष 2017 में लोकप्रिय हुई थी।

सहर तबर, ईरान के तेहरान की रहने वाली है। सहर का असली नाम फतेमेह खिशवंद (Fatemeh Khishvand) है। अक्टूबर 2019 में सहर तबर को भ्रष्टाचार और ईशनिंदा के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उन्हें 10 वर्ष तक जेल की सजा सुनाई गई थी। एक रिपोर्ट के अनुसार, असल में उन्हें अश्लीलता फैलाने एवं हिजाब का अपमान करने के लिए गिरफ्तार किया गया था।  

रिपोर्ट के अनुसार, सहर तबर को 14 महीने पश्चात् ही जेल से रिहा कर दिया गया था। जेल से बाहर आने के बाद सहर ने एक इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू में उन्होंने अपना असली चेहरा दुनिया को दिखाया। साथ ही बताया कि जॉम्बी एंजलिना जोली के तौर पर पीछे का सच आखिर क्या है। इंस्टाग्राम पर जब सहर तबर की जॉम्बी एंजलिना जोली की भांति नजर आने वाली तस्वीरें वायरल हुई थीं, तो कहा गया था कि उन्होंने अपने चेहरे की कॉस्मेटिक सर्जरी कराई है। कुछ का कहना था कि सहर ने एक-दो नहीं, बल्कि 50 कॉस्मेटिक सर्जरी करवाकर अपने चेहरे का हाल इतना बुरा कर लिया है। हालांकि अब 21 वर्ष की हो चुकी सहर ने खुलासा किया है कि उन्होंने कोई सर्जरी नहीं करवाई थी। उन्होंने अपने आप कोई जॉम्बी एंजलिना जोली दिखाने के लिए मेकअप एवं फोटोशॉप का उपयोग किया था। एक रिपोर्ट के मुताबिक, सहर तबर की रिहाई के लिए सोशल मीडिया पर कैंपेन चलाया गया था। इनमें एक्टिविस्ट मसीह अलीनेजाद भी सम्मिलित थीं। सहर को जेल होने के वक़्त अलीनेजाद ने ट्वीट किया था, 'सहर तबर बस 19 वर्ष की है। उसके मजाक ने उसे जेल में डलवा दिया। उसकी मां अपनी मासूम बेटी को छुड़वाने के लिए हर दिन रोती है। प्रिय एंजेलिना जोली! हमें यहां आपकी आवाज की आवश्यकता है। हमारी सहायता करें।'

उत्सव के रूप में मनेगा मध्यप्रदेश का स्थापना दिवस

अचानक विधवा के घर में घुस आया जेल से छूटा अपराधी और फिर जो किया...

सड़क सुरक्षा पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार का इंदौर में हो रहा आयोजन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -