अंतिम संस्कार के दौरान जलती चिता पर डाला पेट्रोल, हुआ धमाका और झुलस गए लोग
अंतिम संस्कार के दौरान जलती चिता पर डाला पेट्रोल, हुआ धमाका और झुलस गए लोग
Share:

पुणे: महाराष्ट्र (Maharashtra) के पुणे से एक बड़ी खबर आई है। जी दरअसल यहाँ से एक हैरान कर देने वाली खबर आई है। जी दरअसल यहां एक श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार के दौरान बड़ा हादसा हो गया, जिसमें कुल 11 लोग बुरी तरह झुलस गए। सभी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस मामले के बारे में पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि, 'दाह संस्कार (जलने) की प्रक्रिया को तेज करने के लिए एक व्यक्ति ने चिता में पेट्रोल डाल दिया इस कारण वहां विस्फोट हो गया जिसमें कई लोग घायल हो गए।' बताया जा रहा है पुणे (Pune) में ताडीवाला रोड पर स्थित एक शवदाह गृह में बीते शनिवार शाम एक अंत्येष्टि के दौरान हुए हादसे में करीब 11 लोग झुलस गये। इस मामले के बारे में पुलिस ने जानकारी दी है।

जी दरअसल पुलिस कमिश्नर सागर पाटिल ने बताया कि घटना शाम सात बजे कैलाश शवदाह गृह में हुई। इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि, ‘पहले से जल रही चिता पर जब ईंधन डाला गया तो वह बह गया और आग फैल गई। करीब 11 लोग झुलस गये।’ जी हाँ, वहीँ आगे पाटिल ने यह भी बताया कि, ‘इस हादसे में झुलसे लोगों को फौरन सेसंश जनरल अस्पताल और सूर्या अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हम घटना की जांच भी कर रहे हैं।’

इसके अलावा एक अन्य अधिकारी ने कहा कि, 'कुछ लोग बहुत बुरी तरह से झुलस गए हैं। कथित रूप से आत्महत्या करने वाले दीपक काम्बले नाम के व्यक्ति की शवदाह गृह में अंत्येष्टि की जा रही थी।' इस मामले में पुलिस अधिकारी का कहना है हादसे में झुलसे सभी लोग दीपक कांबले के अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे। कांबले के बेटे के अनुसार श्मशान में परिवार के सदस्यों सहित करीब 80 लोग मौजूद थे। कहा जा रहा है दीपक कांबले की आत्महत्या (Suicide) से मौत हो गई थी और उसके बाद शोकाकुल परिजन पुणे के ताडीवाला रोड स्थित घाट पर ले गए थे।

कोलिंस और ओसाका मैड्रिड ओपन में बनाया अपना स्थान

मिलने वाली है भीषण गर्मी के सितम से राहत, करवट लेकर इन राज्यों में आएगा आंधी-पानी

आखिर क्यों रविंद्र जडेजा ने बीच में छोड़ी CSK की कप्तानी, हुआ चौकाने वाला खुलासा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -