'जब तक शिवसेना-शिवसेना कहते रहेंगे, तब तक CM बने रहेंगे एकनाथ शिंदे': संजय राउत
'जब तक शिवसेना-शिवसेना कहते रहेंगे, तब तक CM बने रहेंगे एकनाथ शिंदे': संजय राउत
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र में चल रहा सियासी गतिरोध समाप्त हो गया। किन्तु अभी भी एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में शिवसेना नेता एवं राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा कि मुझे सब पता है, पूरे भारत को पता है कि सियासी दबाव के चलते विरोधी पक्ष के नेताओं को परेशान किया जा रहा है। मुझे समन आया है तथा मैं 12 बजे प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश होने जा रहा हूं। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि बड़े आँकड़े में शिवसैनिक आने वाले थे, मगर मैंने मना किया है उन्हें। साथ ही राज्य में नई सरकार बनने पर संजय राउत ने बधाई भी दी है। उन्होंने कहा कि नई सरकार को बधाई। नई सरकार आई है तो उसका स्वागत होता है। ये महाराष्ट्र की परंपरा है। एकनाथ शिंदे को हार्दिक शुभेक्षा है। आशा है महाराष्ट्र के हित के लिए काम करेंगे।

इसके अतिरिक्त संजय राउत ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस एकनाथ शिंदे के राइट हैंड हैं। शिंदे को बहुत अनुभव है। प्रदेश को आगे ले जाएंगे। वहीं देवेंद्र फडणवीस की नाराजगी के प्रश्न पर संजय राउत ने कहा कि जब तक मैं फडणवीस से बात नही करता, तब तक मैं नहीं बता पाऊंगा कि कि वो प्रसन्न हैं या नाराज। फडणवीस ने अपने पार्टी के आदेश का पालन किया है। भाजपा में इससे पहले भी कई शिवसैनिक गए, किन्तु भाजपा ने उनका स्वागत नहीं किया। मैं अभी नही मानूंगा कि शिवसेना का सीएम बना है। क्योंकि जहां उद्धव ठाकरे वहां शिवसेना है।

शिवसेना नेता संजय राउत ने बोला कि यदि फडणवीस ढाई-ढाई वर्ष के फार्मूले पर मान गए होते, तो युति नहीं टूटती। भाजपा ने शिवसेना को तोड़ने का काम किया है। भाजपा की सरकार शिवसेना के साथ नहीं है। शिवसेना के एक गुट के साथ बनी है। शिवसेना का उपकार सभी पर है। अमित शाह एवं प्रधानमंत्री मोदी ने एकनाथ शिंदे को इतना सम्मान दिया है। वो अच्छी बात है। पार्टी में हुई फूट को लेकर संजय राउत ने कहा कि टूट-फूट की बात पुरानी हो गई है। प्रदेश में एक सरकार आई है। उसका स्वागत करना चाहिए। देवेंद्र को सीएम न बनाना उनकी पार्टी का अंदरूनी मामला है। एकनाथ शिंदे जब तक शिवसेना-शिवसेना बोलते रहेंगे, तब तक उन्हें सीएम पद पर रखा जाएगा।

'पूरे मुल्क में भाजपा-कांग्रेस में कोई फर्क नहीं, ये राम-श्याम की जोड़ी है', इस नेता ने दिया बड़ा बयान

अपनी पार्टी को भाजपा में विलय करेंगे कैप्टन अमरिंदर सिंह !

'बेचारे उद्धव भी चले गए...', MVA की सरकार गिरते ही CM शिवराज ने कसा तंज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -