जितनी भी हैं परेशानियां सभी दूर हो जाएंगी 15 सितंबर तक
जितनी भी हैं परेशानियां सभी दूर हो जाएंगी 15 सितंबर तक
Share:

श्री गणेश को सभी दुखों का पालनहार माना जाता है। हिंदू धर्म में प्रमुख पांच देवी-देवता यानी कि सूर्य, विष्णु, शिव,शक्ति और गणपति में भगवान गणेश की पूजा सबसे पहले की जाती हैं, क्योंकि गणेश जी को भौतिक, दैहिक और अध्यात्मिक कामनाओं के सिद्धि के लिए सबसे पहले पूजा जाता है। इसलिए इन्हें गणाध्यक्ष और मंगलमूर्ति कहा जाता हैं।

भगवान गणेश स्वयं रिद्धि-सिद्धि के दाता और शुभ-लाभ के प्रदाता हैं। वे भक्तों की बाधा, संकट, रोग-दोष तथा दरिद्रता को दूर करते हैं। 5 सितंबर, गुरुवार से गणेश चतुर्थी शुरु हो गई है। जो कि 15 सितंबर, गुरुवार तक रहेगी। इन दिनों में श्री गणेश की पूजा करना बहुत अधिक महत्व रखता है। इस दिनों भगवान की पूजा सच्चे मन से की जाएं, तो वह जल्द प्रसन्न होते है। साथ ही वह हर मनोकामना को पूर्ण करते है।

शास्त्रों के अनुसार माना जाता है कि इन दिनों में भगवान की पूजा करने से आप अपने दूर्भाग्य को भाग्य में बदल सकते है। जानिए कुछ ऐसे उपायों के बारें में जिससे आप अपनी किस्मत बदल सकते हैं।

नारियल की एक माला बना श्री गणेश को चढ़ाए। इस माला में 7 नारियल होले चाहिए। इससे आपके बिगड़े काम बन जाएगे।

रोजाना एक थाली में चंदन से ऊं गं गणपतयै नम: लिखकर इसमें 5 बूंदी के लड्डू रखकर श्री गणेश को चढाएं।

रोजाना सभी कामों से निवृत्त होकर स्नान कर श्री गणेश के इस मंत्र का जाप करें। रोजाना इस मंत्र का जाप करने से आपकी सभी कष्टो से मुक्ति मिल जाएगी।

अगर आपको धन-संबंधी कोई समस्या है। आप अधिक मेहनत भी करते है, लेकिन आपको इतना धन नही मिलता कि आप संतुष्ट रह सकें तो श्री गणेश की विधि-विधान से पूजा करने के बाद गुड़ और घी का भोग लगाएं और थोडी देर बाद यह भोग गाय को खिला दें। इससे आपको काफी फायदा मिलेगा।

श्री गणेश को दूर्वा चढ़ाना शुभ माना जाता है। इसलिए रोजाना 11 जोड़े दूर्वा के चढाएं। इसके अलावा आप जनेऊ या फिर मोदक का भोग भी लगा सकते है।

गणेश चतुर्थी के दिनों में गणेश जी के साथ-साथ सूर्यदेव, दुर्गा, शिव और विष्णु की पूजा करें, क्योंकि इन्हें पंचदेव माना गया हैं।

भगवान श्री गणेश को पूजा में लाल रंग की वस्त्र चढ़ाना चाहिए। ये शुभ माना जाता है।

इन दिनों में किसी गरीब को घर बुलाकर सादर के साथ भोजन कराना बहुत ही शुभ माना जाता है।

अगर आप हर समस्या से निजाता पाना चाहते है तो एक लाल रंग के धागे या फिर कलावा में सात गांठ बांध कर गणेश जी चढाएं और भगवान से प्रार्थना करें।

रोजाना सभी कामों से निवृत्त होकर स्नान करें। भगवान का स्मरण करते हुए दूर्वा की 11 या 21 गांठ लेकर श्री गणेस को चढाएं। इससे आपके ऊपर भगवान की कृपा बनी रहेगी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -