आर्यन खान मामले में नवाब मलिक का बड़ा दावा, बोले- शाहरुख खान को डराया जा रहा कि...
आर्यन खान मामले में नवाब मलिक का बड़ा दावा, बोले- शाहरुख खान को डराया जा रहा कि...
Share:

मुंबई: बॉलीवुड फिल्मों के मशहूर सुपरस्टार शाहरुख़ खान के बेटे आर्यन खान के मामले को लेकर एक बार फिर नवाब मलिक ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़े विस्फोटक खुलासे किए हैं। जिसमे उन्होंने कहा कि आर्यन खान को अपहरण कर क्रूज में ले जाया गया। उसे ले जाने वाला उसका फ्रेंड प्रतीक गाभा तथा आमिर फर्निचर वाला था। यह पूरा खेल मोहित कंबोज ने रचाया था। मोहित कंबोज का साला ऋषभ सचदेव इसमें मोहित कंबोज का साथ दे रहा था। NCB ने 8 नहीं 11 व्यक्तियों को हिरास्त में लिया था। मोहित कंबोज भाजपा में होने के कारण उसके दबाव में तीन व्यक्तियों को छोड़ा गया। वही शाहरुख खान को इस बारे में बोलने से धमकाया जा रहा है। उन्हें बोला जा रहा है कि यदि आपने कुछ बोला तो आपका बेटा लंबे जेल जाएगा। 

नवाब मलिक ने कहा कि, ‘अदालत की प्रोसिडिंग्स में यह बात सामने आई कि आर्यन खान प्रतीक गाभा तथा आमिर फर्निचर वाला के माध्यम से क्रूज पर गया। यह पूरा केस अपहरण एवं वसूली का है। मोहित कंबोज के साले को इसके लिए लगाया गया। डील 25 करोड़ से आरम्भ होकर 18 करोड़ में तय हो गई। एक सेल्फी से केस बिगड़ गया। इस पूरे खेल का मास्टरमाइंड मोहित कंबोज है। मोहित इस शहर में 12 होटल चलाता है। समीर वानखेड़े का फ्रेंड है। वेस्ट इन होटल के साइड में मोहित ने होटल खोला तथा वेस्ट इन के विरुद्ध फेक केस बनाया जिससे यह बंद हो जाए।

वही नवाब मलिक ने एक बड़ा खुलासा यह किया कि शाहरुख खान को डराया जा रहा है कि आपने रुपया दिया है, आप भी अपराधी बन जाओगे। नवाब मलिक ने बोला कि, ‘विक्टिम कभी अपराधी नहीं होता। जिनसे डरा कर रूपये लिए जा रहे हैं, वो अपराधी नहीं होता। पूजा ददलानी को भी डराया जा रहा है कि 50 लाख आपने दिए आप भी अपराधी हो जाएंगी। मेरा सबसे कहना है कि विक्टिम को डरना नहीं चाहिए उन्हेंं सामने आना चाहिए।’

BJP नेताओं को बंधक बनाने पर सांसद ने कहा- 'आंख उठाई तो निकाल लेंगे, हाथ उठाया तो...."

जॉन मेजर ने बोरिस जॉनसन पर ओवेन पैटर्सन स्कैंडल को संभालने का लगाया आरोप

सेनेगल और भारत अपने आर्थिक और रक्षा संबंधों को मजबूत करने की बना रहे योजना

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -