हाथ में ये अनोखी चीज लेकर NCB दफ्तर पहुंचे आर्यन खान
हाथ में ये अनोखी चीज लेकर NCB दफ्तर पहुंचे आर्यन खान
Share:

मुंबई क्रूज केस में जाने माने मशहूर अभिनेता शाहरुख खान के लाडले बेटे आर्यन खान आज NCB के समक्ष पेश हुए। 23 वर्षीय आर्यन की जमानत मंजूर करते हुए बॉम्बे उच्च न्यायालय की तरफ से प्रत्येक शुक्रवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच जांच एजेंसी के समक्ष पेश होने की शर्त रखी गई है। NCB के समक्ष हाजिरी लगाकर आर्यन वापस लौट आए हैं। मगर इस बीच उनकी एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें वो कार से उतरते हुए दिखाई दे रहे हैं तथा उनके हाथ में एक बुक भी दिखाई दे रही हैं।

सूत्रों की माने तो ये बुक एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर किताब है, बुक का नाम 'The Girl With The Dragon Tattoo' माना जा रहा है। ये नोवेल स्विडिश राइटर स्टीज लैरसन ने लिखी थी। तथा इसी नाम से मूवी भी आ चुकी है। जिसमें जेम्स बॉन्ड, डेनियल क्रेग तथा रुनी मारा ने अभिनय किया था। फिल्म को ऑस्कर, एकेडेमिक के अतिरिक्त भी कई पुरस्कार प्राप्त हुए थे। 

वही भले ही आर्यन खान सिनेमा जगत से दूर हैं, मगर वो अपने फिल्मी नॉलेज एवं स्किल्स को पापा शाहरुख के काम अवश्य लाते है। शाहरुख खान की आगामी मूवी पठान में भी आर्यन अक्सर अपने आइडिया साझा करते हैं तथा शाहरुख भी अपने बेटे से इनपुट्स अवश्य लेते हैं। बता दें ड्रग मामले में आर्यन के अतिरिक्त अरबाज मर्चेंट भी आज जांच एजेंसी के समक्ष पेश हुए थे। गौरतलब है कि मुंबई क्रूज ड्रग मामले में आर्यन को दूसरे अपराधियों के साथ गिरफ्तार किया गया था। 

माँ और भाई के साथ अनुपम खेर ने शेयर की ये जबरदस्त तस्वीर, लिखा- बेटे शायद आदमी...

दिवाली पर इस मशहूर एक्ट्रेस के साथ हुआ खतरनाक हादसा, वीडियो देख घबराए फैंस

रिलीज हुआ 'सत्यमेव जयते 2' का दूसरा गाना ‘तेनु लहंगा’

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -