क्या आज मिलेगी आर्यन खान को जमानत?
क्या आज मिलेगी आर्यन खान को जमानत?
Share:

अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को आज जमानत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। जी दरअसल उनकी जमानत अर्जी पर आज सेशन कोर्ट में सुनवाई हो सकती है। वहीं खबरें हैं कि उनकी तरफ से वकील सतीश मानशिंदे ने शनिवार को एक एप्लीकेशन स्पेशल NDPS कोर्ट में दायर की थी, हालांकि, अदालत ने अभी तक सुनवाई का समय तय नहीं किया है। आप सभी को बता दें कि आर्यन के साथ पकड़े गए अरबाज मर्चेट के वकील भी आज उनकी जमानत अर्जी सेशन कोर्ट में दायर करेंगे। वहीं इन दोनों के अलावा मुनमुन धमेचा, विक्रांत छोकर, गोमित चोपड़ा, इश्मीत सिंह चड्ढा, मोहक जायसवाल और नुपूर सतीजा की जमानत पर भी आज सुनवाई हो सकती है।

अब आज अगर आर्यन का मामला सुनवाई के लिए आता है तो NCB आर्यन की जमानत को रोकने का पूरा प्रयास करेगी। मिली खबर के अनुसार ड्रग सप्लाई करने के आरोप में गिरफ्तार अचित कुमार के सामने बैठकर पूछताछ करने को आधार बनाते हुए NCB आर्यन की जमानत का विरोध कर सकती है। जी दरअसल आज ही NCB ने आर्यन के करीबी फिल्म प्रोड्यूसर इम्तियाज खत्री को भी पूछताछ के लिए तलब किया है। उनके घर और दफ्तर पर बीते शनिवार को NCB ने आठ घंटे तक रेड की थी।

आपको पता ही होगा कि अब तक क्रूज ड्रग्स मामले में NCB ने गोरेगांव से दूसरे विदेशी नागरिक को भी गिरफ्तार कर लिया है। जी दरअसल जांच एजेंसी ने उसके पास से बहुत अधिक मात्रा में कोकीन बरामद की है। वहीं NCB ने यह भी बताया कि, 'आरोपी नाइजीरिया का नागरिक है। उसका नाम ओकारो औजामा है।' NCB का कहना है, यह विदेशी नागरिक ड्रग्स केस की अहम कड़ी है और उसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।

आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद शाहरुख के लिए भावुक हुए शेखर सुमन, कह डाली ये बड़ी बात

देवेंद्र फडणवीस ने किया नवाब मलिक के आरोपों पर पलटवार

आर्यन खान के बाद अब गिरफ्तार हुआ ये शख्स

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -