रावण नहीं बल्कि 'रामायण' के इस किरदार का ऑडिशन देने पहुंचे थे अरविंद त्रिवेदी, फिर ऐसे हुआ चयन
रावण नहीं बल्कि 'रामायण' के इस किरदार का ऑडिशन देने पहुंचे थे अरविंद त्रिवेदी, फिर ऐसे हुआ चयन
Share:

टीवी के चर्चित धार्मिक शो रामायण में लंकाधिपति रावण की भूमिका निभा चुके अभिनेता और पूर्व सांसद अरविंद त्रिवेदी की आज पुण्यतिथि है। लंकाधिपति रावण यानि लंकेश की भूमिका उनके कारण आज भी हमारी आंखों के सामने आ जाती है। रामानंद सागर के सीरियल ‘रामायण’ में अरविंद त्रिवेदी ने रावण की जो भूमिका निभाई थी वो आज भी लोगों के जहन में है। दूरदर्शन पर 1986 में आरम्भ हुए इस सीरियल में रावण के किरदार ने अरविंद त्रिवेदी को देश और दुनिया भर के टेलीविज़न दर्शकों का चहेता बना दिया।

एक तरफ जहां इस इस सीरियल से अभिनेता अरुण गोविल को राम के तौर पर लोकप्रियता मिली, तो वहीं अभिनेता अरविंद त्रिवेदी को भी रावण के तौर पर लोकप्रियता मिली है। रामायण में राम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल के बारे में तो अक्सर यहां-वहां खबरें मिल ही जाती है, मगर रावण की भूमिका में दिखाई दिए अरविंद त्रिवेदी के बारे में लोग कम ही जानते हैं। वैसे, टेलीविज़न के रावण यानी अरविंद त्रिवेदी गुजरात के साबरकांठा से सांसद भी रह चुके हैं।

83 वर्ष की आयु में दुनिया को अलविदा कहने वाले अरविंद त्रिवेदी का जन्म मध्यप्रदेश के उज्जैन शहर में हुआ था। मगर उनका करियर गुजराती रंगमंच से आरम्भ हुआ। उनके भाई उपेंद्र त्रिवेदी गुजराती सिनेमा के चर्चित नाम हैं तथा गुजराती फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि लंकेश यानी अरविंद त्रिवेदी ने तकरीबन 300 फिल्मों में काम किया है। गुजराती भाषा की धार्मिक एवं सामाजिक फिल्मों से उन्हें गुजराती दर्शकों में पहचान प्राप्त हुई। अरविंद त्रिवेदी ने खुलासा किया था कि उन्होंने रामायण में केवट के किरदार के लिए ऑडिशन दिया था। यह ऑडिशन रामानंद सागर ने लिया था जिन्हें ऑडिशन लेते समय ये अहसास हो गया कि अरविंद रावण की भूमिका के लिए अधिक परफेक्ट हैं। दरअसल, अरविंद की बॉडी लैंग्वेज से रामानंद सागर बहुत प्रभावित हुए थे इसलिए उन्होंने रावण के किरदार के लिए चुना। उनसे पहले रामानंद सागर 300 लोगों का ऑडिशन रावण की भूमिका के लिए ले चुके थे।

अब्दू का मजाक उड़ाना अर्चना को पड़ा महंगा, घरवालों के साथ भड़का पूरा देश

सैफ अली खान के लुक पर आया 'रामायण की सीता' का बयान, जानिए क्या बोली?

ये क्या हो गया उर्फी जावेद को? नया लुक देख बोले लोग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -