अरविंद नहीं छोड़ेंगे दिल्ली की कमान
अरविंद नहीं छोड़ेंगे दिल्ली की कमान
Share:

नई दिल्ली : मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री का पद छोड़ने को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं। मगर अब आम आदमी पार्टी की ओर से इसे खारिज कर दिया गया है। पार्टी के पदाधिकारियों का कहना है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री पद पर बने रहेंगे। वे दिल्ली की कमान नहीं छोड़ेंगे। इस मामले में एक अंग्रेजी दैनिक समाचार पत्र में रिपोर्ट प्रस्तुत की गई कि केजरीवाल पंजाब में पार्टी की जीत हेतु दिल्ली के मुख्यमंत्री का पद छोड़ सकते हैं।

राज्य के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया को दिल्ली की गद्दी सौंपी जा सकती है। पंजाब में वर्ष 2017 में विधानसभा चुनाव होने हैं। उल्लेखनीय है कि पंजाब राजनीतिक रूप से बहुत महत्वपूर्ण है। यहां पर आम आदमी पार्टी की स्थिति मजबूत मानी जा रही है। लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को 4 सीटें हासिल हुईं। इसका लाभ पार्टी को विधानसभा चुनाव में भी मिलेगा। इन चारों में पंजाब की ही सीटें थीं।

उल्लेखनीय है कि पंजाब राज्य में भाजपा और अकालीदल की सरकार है। वर्ष 2017 में यहां पर गठबंधन सरकार द्वारा 10 वर्ष पूर्ण कर लिए गए हैं। पार्टियों को लेकर राज्य में असंतोष उपजा हुआ है। ऐसे में जनता में उपजे असंतोष का लाभ आम आदमी पार्टी को मिल सकता है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -