'बेटी संग अपने देवर के लिए वोट मांगूंगी..', भगवंत मान के लिए प्रचार करेंगे केजरीवाल की पत्नी सुनीता
'बेटी संग अपने देवर के लिए वोट मांगूंगी..', भगवंत मान के लिए प्रचार करेंगे केजरीवाल की पत्नी सुनीता
Share:

अमृतसर: पंजाब में हो रहे विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) के लिए दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी और बेटी भी प्रचार करेंगी। जानकारी के अनुसार, AAP अध्यक्ष केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल और बेटी हर्षिता पंजाब जाएँगी। दोनों पंजाब में AAP के सीएम फेस भगवंत मान के लिए वोट मांगेंगी। 

सुनीता केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि, 'कल बेटी के साथ अपने देवर भगवंत मान के लिए वोट माँगने धूरी जा रही हूँ।' सुनीता केजरीवाल 11 फरवरी को धूरी आ रही हैं। वह अपनी बेटी के साथ संगरूर जिले के धूरी क्षेत्र में मान की जनसभा में शामिल होंगी। इस दौरान सुनीता केजरीवाल महिलाओं के साथ चर्चा करेंगी और उनके वोटों को AAP के पाले में करने की कोशिश करेंगी। इसे सुनीता केजरीवाल के सक्रिय सियासत में प्रवेश के रूप में देखा जा रहा है। इससे पहले दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार के समय भी उन्हें अपने पति के साथ देखा गया था। मगर यह पहली बार होगा जब वह पार्टी के किसी अन्य प्रत्याशी का प्रचार करेंगी। 

अपने पति की तरह सुनीता भी भारतीय राजस्व सेवा (IRS) अफसर रही हैं। उन्होंने 2014 में सेवा से VRS ले लिया था। IRS अफसर के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नई दिल्ली के आयकर अपीलीय ट्रिब्यूनल में कमिश्नर ऑफ इनकम टैक्स का पद सँभाला था। बता दें कि AAP ने भगवंत मान को धूरी सीट से टिकट दिया है। वह संगरूर से दो बार लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं।

MCD के तीनों नगर निगमों में अप्रैल में हो सकते हैं चुनाव, शुरू हुई तैयारियां

'गुजरात में रहते समय कांग्रेस ने मुझपर क्या-क्या जुल्म किए, भूल नहीं सकता..', सदन में गरजे पीएम मोदी

क्या आप भी बनना चाहते हैं कांग्रेस उम्मीदवार? तो ऐसे करें आवेदन

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -