आज फिर हिमाचल में दम भरेंगे केजरीवाल, यूनिट भंग होने के AAP को पुनः खड़ा करने की कोशिश
आज फिर हिमाचल में दम भरेंगे केजरीवाल, यूनिट भंग होने के AAP को पुनः खड़ा करने की कोशिश
Share:

शिमला: हिमाचल प्रदेश में अपनी ईकाई भंग कर चुकी आम आदमी पार्टी (AAP) एक बार फिर चुनावी तैयारियां शुरू करती नज़र आ रही है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल कांगड़ा में रैली करने जा रहे हैं। वहीं, खबर यह भी है कि पार्टी कांग्रेस नेता विजय सिंह मनकोटिया के संपर्क में भी है। इससे पहले दिल्ली सीकम अरविन्द केजरीवाल ने मंडी में रैली की थी। खास बात है कि मंडी को सूबे के सीएम जयराम ठाकुर का मजबूत गढ़ माना जाता है।

मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि केजरीवाल के दौरे के दौरान मनकोटिया AAP का दामन थाम सकते हैं। मनकोटिया कांगड़ा के कद्दावर राजपूत नेता हैं। इसके साथ ही मनकोटिया एक्स-सर्विसमैन लीग ऑफ हिमाचल के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। इस लीग में एक लाख से अधिक पूर्व सैनिक जुड़े हुए हैं। ऐसे में उनका पार्टी में शामिल होना AAP के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। कहा जा रहा है कि मनकोटिया की एंट्री से AAP को कांगड़ा जिले से एक बड़ा चेहरा मिल जाएगा। यहां 15 विधानसभा सीटें हैं। इसके साथ ही सूत्रों ने यह भी कहा है कि AAP पूर्व सांसद और ब्राह्मण नेता के भी संपर्क में है।

साल 2019  में धर्मशाला उपचुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर जीत हासिल करने वाले राकेश चौधरी पहले ही AAP का दामन थाम चुके हैं। चौधरी का कहना है कि कांगड़ा जिले के विभिन्न हिस्सों से हजारों लोग रैली में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की मौजूदा सरकार ने कांगड़ा जिले की अनदेखी की है। 

दिव्यांग महिला को किडनैप कर बलात्कार की कोशिश, TMC नेता गिरफ्तार..., पूरे मामले पर 'ममता' का मौन

'शराब के नशे में दमदमा साहिब में मत्‍था टेकने गए थे भगवंत मान..', अकाली दल के सुखबीर बादल का आरोप

CM नीतीश की सुरक्षा में बार-बार चूक होने के बाद उठाया गया ये बड़ा कदम

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -