गोवा में केजरीवाल ने भरी हुंकार...!
गोवा में केजरीवाल ने भरी हुंकार...!
Share:

पणजी ​: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इन दिनों पंजाब में विधानसभा चुनाव की रणनीति जुटाने में लगे हुए हैं। मगर वे गोवा में भी अपनी पार्टी आम आदमी पार्टी के लिए तैयारी करने में लगे हैं। दरअसल गोवा में आने वाले वर्षों में चुनाव होने हैं। ऐसे में वे आम आदमी पार्टी के लिए रणनीति बनाने में जुटे हैं। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गोवा की राजधानी पणजी में एक रैली का आयोजन किया। जिसमें उनहोंने भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों पर निशाना साधा। उनका कहना था कि आम आदमी पार्टी की शक्ति को कम नहीं माना जाना चाहिए।

आम आदमी पार्टी की रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने जनता को बताया कि किस तरह से वे केंद्र की भाजपा नेतृत्ववाली सरकार के सहयोग के बिना दिल्ली में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी के ईमानदार नेतृत्व की तारीफ की। दिल्ली विधानसभा चुनाव की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि प्रचार अभियान में उनका एकमात्र एजेंडा था डोंट अंडरएस्टिमेट द पॉवर ऑफ ए कॉमन मैन। उनका कहना था कि देश में भ्रष्टाचार की बड़ी मछलियों को पकड़ने की हिम्मत केवल आम आदमी ही कर सकता है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रैली के दौरान कहा कि दिल्ली में बिजली की कमीत देशभर में कम होने के मसले में दूसरे नंबर पर है। उनका कहना था कि उनकी सरकार बिजली के मामले में 1400 करोड़ रूपए की सब्सिडी दे रही है। जिसके कारण 36 लाख लोग लाभान्वत हुए हैं। उन्होंने कहा कि गोवा में आम आदमी पार्टी क्रांति कर विकास के पायदान पर इसे बढ़ाना चाहती है। हालांकि सीएम केजरीवाल की रैली की केंद्रीय मंत्री मनोज तिवारी ने जमकर आलोचना की।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -