केजरी ने महागठबंधन की जीत को बताया मोदी के खिलाफ जनमत संग्रह
केजरी ने महागठबंधन की जीत को बताया मोदी के खिलाफ जनमत संग्रह
Share:

नई दिल्ली : दिल्ली राज्य के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा बिहार चुनाव के परिणामों को लेकर अपना बयान दिया गया है। जिसमें उन्होंने बिहार में महागठबंधन की जीत को लोकतंत्र की जीत बताया। उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव के परिणाम केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ जनमत संग्रह है। ये परिणाम राज्य में भारतीय जनता पार्टीनीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की महागठबंधन द्वारा की गई करारी हार है। 

बिहार में अपने मित्र मुख्यमंत्री नीतिश कुमार की जीत के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ जमकर बयानबाजी की उन्होंने इसे अहंकार और घमंड पर जीत बताया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह रवैया अपनाते हैं। उसे केंद्र के घमंड ने तोड़ दिया।

मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि इस तरह के परिणाम के बाद दिल्ली और दूसरे राज्यों में केंद्र को इंटरफियर नहीं करना चाहिए। बिहार की हार के बाद यह समाप्त हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उन्होंने अपील की कि वे प्रशासन पर ध्यान केंद्रित करेंगे। इस दौरान उनके विदेशी दौरे भी रद्द हो जाऐंगे। 

मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार दिल्ली में अवैध रूप से हस्तक्षेप कर रहा है। संभावना जताई जा रही है कि यह समाप्त होगा। इस तरह के जनादेश के बाद केंद्र सरकार को सही तरह से कार्य करना होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश पर ही अधिक ध्यान देंगे। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा जनता दल यूनाईटेड को जीत की शुभकामनाऐं दी गईं। उन्होंने कहा कि नीतिश फिर से बिहार में अपनी योजनाओं से विकास की बयार लाऐंगे। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -