जींद उपचुनाव के परिणाम से हो गया साबित, भाजपा को नहीं हरा सकती कांग्रेस- अरविन्द केजरीवाल
जींद उपचुनाव के परिणाम से हो गया साबित, भाजपा को नहीं हरा सकती कांग्रेस- अरविन्द केजरीवाल
Share:

चंडीगढ़: हरियाणा की जींद विधानसभा के उपचुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) समर्थित समर्थित जेजेपी प्रत्याशी दिग्विजय सिंह चौटाला की हार के बाद भी आप संयोजक और दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपने हक में राजनितिक बयानबाजी की है। उनका मानना है कि परिणाम से साबित हो गया है कि कांग्रेस अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को नहीं हरा सकती। कोई नया राजनीतिक विकल्प ही भाजपा को हराने में सफल हो सकता है।

भाजपा की ममता सरकार को खुली चेतावनी, सर्जिकल स्ट्राइक -2 के लिए तैयार रहे तृणमूल

दरअसल, दिल्ली में लोकसभा चुनाव के अपने अभियान में उतरी आप गत लगभग दो माहों से दिल्लीवासियों को यह यकीन दिलाने में लगी हुई है कि कांग्रेस को वोट देने का मतलब भाजपा को जीत दिलाना है। पार्टी की डोर-टू-डोर मुहिम का कांग्रेस विरोधी प्रचार महत्वपूर्ण हिस्सा है। अरविंद केजरीवाल दिल्ली की अपनी रैलियों में निरन्तर यही कह रहे हैं कि आम आदमी पार्टी ही भाजपा को चुनौती दे सकती है। कांग्रेस को वोट देने से भाजपा की जीत सुनिश्चित करेगी। इसके लिए अरविन्द केजरीवाल बीते लोकसभा चुनाव के आंकड़े भी प्रस्तुत कर रहे हैं।

सऊदी अरब: शरिया कानून के मुताबिक, फिलीपींस की महिला को दी गई फांसी

केजरीवाल का प्रयास है कि दिल्ली में भाजपा विरोधी मतों को विभाजन न होने पाए। इसी कड़ी में गुरुवार को केजरीवाल ने जींद के उपचुनाव में आए नतीजों की भी व्याख्या की है। केजरीवाल ने कहा है कि, जींद उपचुनाव के परिणामों से यह साबित हो गया है कि भाजपा को कांग्रेस शिकस्त नहीं दे सकती है। नया राजनीतिक विकल्प ही भाजपा को मात देने का काम कर सकता है। 

खबरें और भी:-

राहुल गाँधी ने पीएम पर साधा निशाना, हिटलर से कर दी मोदी की तुलना

अमित शाह की भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील, इतनी सीटें जिताओ कि विरोधियों के दहल जाएं दिल

मायावती का दावा, सांप्रदायिक तनाव बढ़ाने के लिए राम मंदिर का मुद्दा उछाल रही भाजपा

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -