दिल्ली को तो अपनों ने लूटा, अंग्रेजों में कहां दम था!
दिल्ली को तो अपनों ने लूटा, अंग्रेजों में कहां दम था!
Share:

नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर केंद्र की एनडीए सरकार को ललकारा। उन्होंने कहा कि आखिर केंद्र की सत्ता में बड़े दिल वाली सरकार का होना बेहद आवश्यक है। उनका कहना था कि वर्तमान सरकार का दिल बड़ा है या फिर आने वाली सरकार का क्या यह भी देखना होगा। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की जनता आयकर के तौर पर केंद्र को 1.30 लाख करोड़ रूपए देती है। मगर इसके बदले में करीब 350 करोड़ रूपए उसे मिल रहे हैं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली को जिस तरह से एनडीए सरकार ने लूटा है उस तरह से तो अंग्रेजों ने भी नहीं लूटा होगा। यही नहीं उनका कहना था कि केंद्र सरकार दिल्ली की राज्य सरकार को पूर्ण राज्य का दर्जा क्यों नहीं देना चाहती है।

उन्होंने कहा कि अगर पूर्ण राज्य का दर्जा नहीं देना चाहती है तो नईदिल्ली नगर पालिका परिषद के तहत आने वाले क्षेत्रों, उसकी जमीनों और पुलिस अधिकारियों को केंद्र के अंतर्गत ही रखना होगा, मगर दिल्ली के नगर निगमों के तहत आने वाले क्षेत्र, उनकी भूमि और पुलिस अधिकार दिल्ली सरकार को दे देने चाहिए। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -