अरविन्द केजरीवाल का हमला, कहा - भाजपा ने दिल्ली को बना डाला 'कचरे की राजधानी'
अरविन्द केजरीवाल का हमला, कहा - भाजपा ने दिल्ली को बना डाला 'कचरे की राजधानी'
Share:

नई दिल्ली: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को इल्जाम लगाया कि भाजपा ने दिल्ली को 'भारत की कचरा राजधानी' में बदल दिया है और दावा किया कि गाजीपुर लैंडफिल में कचरे के ढेर की ऊंचाई जल्द ही ताज महल की ऊंचाई के भी पार पहुँच जाएगी। एक प्रेस वालों को संबोधित करते हुए सीएम केजरीवाल ने कहा है कि भाजपा ने दिली को 'कचरे के ढेर' में बदल दिया है।

केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली को भाजपा का ''सबसे बड़ा उपहार'' गाजीपुर लैंडफिल है, जहां कचरे का ढेर जमा होता है और जल्द ही यह ताज महल की ऊंचाई से भी पार पहुँच जाएगा। केजरीवाल ने कहा है कि इस चुनाव में लोग दिल्ली के भविष्य और अपने परिवार के बारे में विचार कर रहे हैं और अपनी व्यक्तिगत राजनीतिक पसंद से ऊपर उठकर आम आदमी पार्टी का समर्थन कर रहे हैं। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में कुछ अलग सा हो रहा है।

चुनावों के दौरान विभाजनकारी सियासत देखने को मिलती है, किन्तु किसने सोचा था कि यह लोगों को एकजुट कर देगी। इससे पहले उन्होंने एक महिला का पोस्ट भी शेयर किया है, जिसमें उसने लिखा है कि किस तरह उसके भाजपा समर्थक पिता आम आदमी पार्टी (आप) का साथ दे रहे हैं। दिल्ली में विधानसभा चुनावों के लिए वोटिंग आठ फरवरी को और गिनती 11 फरवरी को होनी है।

UN प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस ने दिया बड़ा बयान, विमान हादसे को लेकर दी अपनी प्रतिक्रिया

उपमुख्‍यमंत्री दुष्‍यंत चौटाला के दिल्ली प्लान को लेकर असमंजस में पहुंची भाजपा

पाकिस्तानी पासपोर्ट की छवि हुई खराब, दुनिया में दयनिय स्थिति में पहुंचा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -