'यमुना साफ़ करूँगा, मैं भी डुबकी लगाऊंगा..' सीएम केजरीवाल ने दोहराया 2015 वाला वादा, देखें Video
'यमुना साफ़ करूँगा, मैं भी डुबकी लगाऊंगा..' सीएम केजरीवाल ने दोहराया 2015 वाला वादा, देखें Video
Share:

नई दिल्ली: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने यमुना की गंदगी पर काफी आलोचना झेलने के बाद अब चिंता प्रकट की है। गुरुवार को उन्होंने प्रेस वार्ता करते हुए कहा की यमुना बहुत गंदी है, तमाम दिल्लीवासी और देशवासी चाहते हैं कि यमुना साफ होनी चाहिए। उन्होंने यमुना की सफाई को लेकर छह एक्शन प्वॉइंट्स का अपना प्लान भी बताया। केजरीवाल ने कहा कि 2025 तक यमुना की सफाई पूरी कर ली जाएगी और तब मैं खुद आपके साथ यमुना में डुबकी लगाऊंगा। हालांकि, यही बात सीएम केजरीवाल ने 2015 में भी कही थी, लेकिन वे अपनी बात को पूरा नहीं कर सके। 

केजरीवाल ने कहा कि यमुना में बगैर साफ किए सीवर गिरा दिए जाते हैं। हमारे पास 600 MGD सीवर साफ करने की क्षमता है, किन्तु हमें 750-800 MGD की आवश्यकता है। उन्होंने कहा, हम सीवर ट्रीटमेंट के नए प्लांट बनाने, पुराने प्लांटों की ताकत बढ़ाने और टेक्नोलॉजी बदलने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में 4 गंदे नाले यमुना नदी में मिलते हैं। नई तकनीक के मध्य से नालों को वहीं साफ किया जा रहा है। नजफगढ़, गाजीपुर, बादशाहपुर ड्रेन पर कार्य शुरू हो चुका है। सीएम बोले कि इंडस्ट्री के कूड़े की सफाई कागजों में होती है। किन्तु अब इसपर नकेल कसेंगे और वेस्ट न भेजने वाली इंडस्ट्री को प्रतिबंधित किया जाएगा। सीएम केजरीवाल ने आगे कहा कि झुग्गी झोपड़ी के टॉयलेट्स को वर्षा की नालियों में बहाने से रोका जाएगा और सीवर से जोड़ा जाएगा। 

उन्होंने कहा कि काफी सारे इलाके ऐसे हैं, जहां पर सीवर का नेटवर्क बिछा दिया गया है, किन्तु कई लोगों ने सीवर का कनेक्शन नहीं लिया है और वह सीधा गंदगी नाले में बहा देते हैं। दिल्ली सरकार ने फैसला लिया है कि हम लोगों के घर तक सीवर कनेक्शन खुद ही लगाएंगे और जो भी सामान्य शुल्क है, वह लिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सीवर की डिसिल्टिंग को मजबूत करने पर कार्य किया जाएगा। सीएम केजरीवाल ने कहा कि फरवरी 2025 तक यमुना नदी को साफ कर लेंगे और मैं खुद आपके साथ डुबकी लगाऊंगा।

 

कुमार विश्वास ने कसा था तंज:-

बता दें कि एक समय में अरविन्द केजरीवाल के साथी रहे कवि कुमार विश्वास ने छठ पूजा के दौरान यमुना में गन्दगी को देखते हुए सीएम केजरीवाल पर तंज भी कसा था। साथ ही कुमार विश्वास ने उनका एक वीडियो भी शेयर किया था। जिसमे बताया गया था कि अरविन्द केजरीवाल 2015 से बार-बार यही वादा कर रहे हैं कि यमुना को साफ़ करूँगा और खुद आपके साथ डुबकी लगाऊंगा। लेकिन केजरीवाल पाना वादा निभाने में पूरी तरह नाकाम रहे।  

2 सालों में जम्मू कश्मीर से मिट जाएगा आतंकवाद का नामोनिशान.., LG मनोज सिन्हा का बड़ा दावा

अयोध्या के बाद मथुरा में सम्मेलन, क्या साधू-संतों को साधकर 'यूपी फतह' कर पाएंगी मायावती ?

जम्मू कश्मीर में कांग्रेस नेताओं के 'सामूहिक इस्तीफे' के बाद आज गुलाम नबी आजाद की बड़ी रैली

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -