केजरीवाल ने बुलाया मुख्यमंत्रियों का सम्मेलन, 5 राज्यों के मुख्यमंत्री हुए शामिल
केजरीवाल ने बुलाया मुख्यमंत्रियों का सम्मेलन, 5 राज्यों के मुख्यमंत्री हुए शामिल
Share:

नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने देशभर के विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों को एक मंच पर लाने का प्रयास किया है। इसके लिए उन्होंने देशभर के विभिन्न मुख्यमंत्रियों के सम्मेलन का आयोजन किया। मगर इस सम्मेलन में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री और सपा विधायक अखिलेश यादव शामिल नहीं हुए। मिली जानकारी के अनुसार सम्मेलन में सीएम अखिलेश यादव के अलावा अन्य मुख्यमंत्री शामिल नहीं होंगे। मगर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है। 

दूसरी ओर यह भी कहा गया है कि इन मुख्यमंत्रियों में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक सरकार आदि शामिल रहे। दूसरी ओर चार मुख्यमंत्रियों के संदेश भी इस अवसर पर वाचे जा रहे हैं। इस सम्मेलन में केंद्र और राज्य को लेकर भी चर्चा की जा रही है।

इंपीरियल होटल में आयोजित किए जा रहे इस कार्यक्रम को लेकर कहा जा रहा है कि यह एक सौहार्द की राजनीति का प्रयास है जिसमें सभी प्रांतों के मुख्यमंत्री एक साथ एक मंच पर मौजूद हैं। हालांकि इस सम्मेलन में गैर भाजपा शासित प्रांतों के मुख्यमंत्रियों द्वारा वाचन किए जाने से फिर से इसमें राजनीति होने की बात सामने आ सकती है। इस सम्मेलन को लेकर कहा जा रहा है कि सम्मेलन में करीब 5 राज्यों के मुख्यमंत्री ही भागीदारी कर रहे हैं। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -