आप कार्यकर्ता की पत्नी को सीएम केजरीवाल ने दिया आॅफर!
आप कार्यकर्ता की पत्नी को सीएम केजरीवाल ने दिया आॅफर!
Share:

नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा आम आदमी पार्टी के समर्थकों को कई जगहों पर मोटी तनख्वाह  पर नौकरी दिलवाने या नौकरी देने की बातें तो आम तौर पर की जाती है लेकिन हाल ही में उन्होंने हरियाणा के आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता नवीन जयहिंद की  पत्नी स्वाति मालीवाल को नियुक्त कर एक नई पहल भी की है। दरअसल सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपने एडवाईजर के तौर पर स्वाति की नियुक्ति की है। इस  दौरान उन्होंने स्वाति को करीब 1.15 लाख रूपए सैलरी आॅफर की है।  

मिली जानकारी के अनुसार आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नवीन जयहिंद की पत्नी स्वाति की नियुक्ति को लेकर कई तरह के सवाल भी उठाए जा रहे हैं। ऐसे में आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रवक्ता और हरियाणा स्वराज कैंपेन कमिटी के सचिव राजीव गोदरा कहां पीछे रहने वाले थे। उन्होंने हाल ही में इसे  सीधे - सीधे चाटुकारिता कहा है।

उन्होंने हवाला दिया कि आम आदमी पार्टी के संविधान में कहा गया है कि परिवार के किसी एक सदस्य को ही पद दिया जा  सकेगा। कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आखिर क्या किया। वे भी वही कर रहे हैं जो दूसरे नेता करते हैं। उन्होंने कई ऐसे लोगों को लाभ  पहुंचाया है। पार्टी के 200 कार्यकर्ताओं को अरविंद ने विभिन्न मंत्रियों का सहयोगी स्टाफ बना दिया है। इससे राज्य पर आर्थिक बोझ ही बढ़ रहा है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -