अन्ना का लोकपाल बिल लेकर आऐंगे केजरी!
अन्ना का लोकपाल बिल लेकर आऐंगे केजरी!
Share:

नई दिल्ली : दिल्ली की सत्ता पर काबिज होने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने वायदों को पूरा करने में लगे हैं। तो दूसरी ओर जनता के बीच आम आदमी पार्टी की पैठ बनाने में भी लगे हुए हैं। ऐसे में वे अपने राजनीतिक गुरू अन्ना हजारे के साथ प्रारंभ किए गए जनलोकपाल बिल जन आंदोलन की बातों को अमलीजामा पहनाने का प्रयास भी कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी द्वारा दिल्ली विधानसभा के पटल पर लोकपाल बिल रखे जाने का प्रयास किया जा रहा है। माना जा रहा है कि इस बिल को अगले सत्र तक पेश किया जा सकता है।

फिलहाल इसका मसौदा बनकर तैयार है। इस मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्विटर पर ट्विट कर जानकारी दी कि यह बिल बनकर तैयार है। इसे अगले विधानसभा सत्र में सदन में पेश किया जाएगा। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कांग्रेस द्वारा इस पर प्रतिक्रिया दी गई है, इस मामले में यह कहा गया है कि लोकपाल बिल को लाने में दिल्ली की राज्य सरकार ने बहुत देर कर दी है।

भाजपा भी केजरी सरकार पर निशाना साधने की तैयारी में है। यही मुख्यमंत्री केजरीवाल के पूर्व साथी प्रशांत भूषण ने कहा कि केजरीवाल ने जनलोकपाल बिल पास करने में काफी समय लगा दिया। यदि वे यह कहते हैं कि यह पूरी तरह से तैयार हो गया है तो अब देर क्यों की जा रही है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -