'अरविंद केजरीवाल ने झूठ बोलने का नया कीर्तिमान बना दिया', BJP के इस नेता ने दिया बड़ा बयान
'अरविंद केजरीवाल ने झूठ बोलने का नया कीर्तिमान बना दिया', BJP के इस नेता ने दिया बड़ा बयान
Share:

नई दिल्ली: दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को दिन में केंद्र सरकार पर आरोप लगाए तो भाजपा ने शाम होते-होते उन पर पलटवार कर दिया। भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने हमला बोलते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल ने झूठ बोलने का नया कीर्तिमान बना दिया। उनकी असत्य की दुनिया में आपका स्वागत है। यह बोलना गलत नहीं होगा कि दिल्ली मॉडल फेल हो गया है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने मनरेगा का बजट कम करने की गलत जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सरकार ने मनरेगा का 25 प्रतिशत और बजट बढ़ा दिया गया। इस बजट में कोई कटौती नहीं की गई। 2021-22, 2022-23 में जब सरकार ने मनरेगा का बजट पेश किया तो 73 हजार करोड़ अनुदान था। इसको बढ़ा कर 98 हजार करोड़ किया गया है किन्तु अरविंद केजरीवाल झूठ बोल रहे हैं। ध्यान हो कि दिल्ली मुख्यमंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूछा था कि केंद्र सरकार का 40 लाख का बजट है, किन्तु सारा रुपया कहां जा रहा है? आगे केजरीवाल ने आरोप लगाते हुए कहा, 'इन्होंने (केंद्र) अपने सुपर अमीर दोस्तों के लाखों-करोड़ों के कर्जे माफ कर दिए, क्यों? ये कर्जे माफ नहीं होते तो टैक्स नहीं लगाना पड़ता। साढ़े 3 लाख करोड़ की आमदनी पेट्रोल-डीजल के टैक्स से होती है? कहां गया पैसा?'

'पैसा कहां आता है' इस प्रश्न पर गौरव भाटिया ने हमला बोलते हुए कहा कि पैसा सतेंद्र जैन के घर नहीं जाता है। मनीष सिसोदिया एवं उनके परिवार के लिए उपयोग नहीं होता है। 80 करोड़ भारतीयों को 2 वर्षों तक इस पैसे से मुफ्त राशन मिला है। इस पैसे से जनता को 200 करोड़ टीके लगे। गौरव भाटिया ने आरोप लगाते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल को केवल वादा करना है किन्तु इसे निभाना नहीं जानते। इन्होंने बोला था कि 2015 से लेकर 2021 के बीच हम 500 नए विद्यालय बनाएंगे। 500 स्कूल तो खुले नहीं मगर 16 विद्यालय बंद हो गए। कई स्कूल तो ऐसे हैं, जहां प्रधानचार्य नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने अपने वादे का आधा भी काम नहीं किया। उन्होंने 8 लाख नौकरियों देने का वादा किया था मगर वह 440 व्यक्तियों को नौकरी दे पाए। बता दे कि केजरीवाल ने इल्जाम लगाते हुए कहा था, 'सरकारी विद्यालय बंद करने की बात हो रही है। मुफ्त उपचार बंद होना चाहिए ऐसा कहा जा रहा है, किन्तु ऐसे में निर्धन पैसा कहां से लाएगा। सरकारी पैसा चंद लोगों पे उड़ाया तो देश कैसे चलेगा?'

मध्य भारत के लिए बहुत भारी होंगे अगले 5 दिन, होगी झमाझम बारिश

PM मोदी ने खास अंदाज में मनाया राखी का त्यौहार, गृहमंत्री से लेकर रक्षामंत्री तक ने दी बधाई

'मेरे ससुर, लाइन में ही लगे रह गए...', सुनवाई करते हुए CJI ने सुनाया ये जबरदस्त किस्सा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -