दिल्ली में अकेले चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी : अरविंद केजरीवाल
दिल्ली में अकेले चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी : अरविंद केजरीवाल
Share:

नई दिल्ली : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह की जोड़ी ने देश के संविधान को बदलने की योजना बनाई है। अगर 2019 में इनकी सरकार बनी तो ये संविधान बदल देंगे। हिटलर ने भी ऐसा ही किया था। मोदी-शाह ने भी हिटलर की तरह तैयारी की है। ये जोड़ी दोबारा जनता ने चुनी तो देश नहीं बचेगा।ये कहना है दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का। 

भाजपा पर भड़की मायावती, कहा-अगर आप मजबूत हो तो गठबंध की जरुरत क्यों ?

जमकर बरसे सीएम केजरीवाल 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार रात चांदनी चौक इलाके में एक सभा के दौरान सीएम केजरीवाल ने भाजपा और कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस ने यूपी में सपा-बसपा को बांटने का काम किया है। गठबंधन होना चाहिए, लेकिन कांग्रेस के मन में क्या है? ये वो नहीं जानते। कांग्रेस दूसरी पार्टियों को कमजोर कर रही है। इसलिए दिल्ली की सभी लोकसभा सीटों पर आप पार्टी अकेले ही चुनाव लड़ेगी। 

DMK को मिला कांग्रेस का साथ, 9 +1 के फॉर्मूले पर लड़ेंगी चुनाव

लोगों को बांटने का किया काम 

प्राप्त जानकारी के अनुसार सीएम केजरीवाल ने ये भी कहा कि मोदी-शाह की जोड़ी ने देश को हिंदू और मुस्लिम में बांट दिया है। दिल्ली में आप पार्टी की सरकार ने स्कूल और अस्पतालों में काम किया। जहां हिंदू और मुस्लिम सहित सभी धर्मों के लोगों को सुविधाएं मिल रही हैं। सबसे सस्ती बिजली दिल्ली में मिल रही है। कच्ची कॉलोनियों में सीवेज सहित सभी बुनियादी सेवाओं पर काम भी शुरु कर दिया है।

अब सिद्धू पर बरसी ईरानी, कहा- इमरान के दोस्त आज के भारत के जयचंद

Uttar Pradesh Police में 102 पद खाली, सैलरी मिलेगी 69 हजार रु

ओड़िसा में बोले योगी तीव्र गति से विकास के लिए भाजपा को दिलाएं जीत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -