CM इलाज के लिए बंगलुरु में, कर्मचारी हड़ताल के लिए सड़क पर
CM इलाज के लिए बंगलुरु में, कर्मचारी हड़ताल के लिए सड़क पर
Share:

नई दिल्ली : एक ओर दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल अपने इलाज के सिलसिले में दिल्ली से बाहर है, तो वहीं दिल्ली के डेढ़ लाख एमसीडी कर्मचारी हड़ताल पर है। केजरीवाल अपनी खांसी और डायबिटीज के इलाज के लिए बुधवार से 10 दिनों की छुट्टी पर है। एमसीडी कर्मी वेतन औऱ एरियर न मिलने से नाराज होकर हड़ताल पर चले गए है।

मुख्यमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि सीएम बेंगलुरु स्थित प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र जिंदस नेचर क्योर इंस्टीट्यूट में इलाज कराने जा रहे है। केजरीवाल पिछले साल भी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद 12 दिनों के लिए इसी संस्थान में अपना इलाज करवाने गए थे। बुधवार से तीन दिनों तक एमसीडी कर्मी सड़कों पर प्रदर्शन करेंगे।

एक यूनियन सीएम आवास के बाहर प्रदर्शन करेगा। साथ ही यहां कूड़ा भी डाली जाएगी। दूसरा यूनियन जंतर-मंतर पर हड़ताल करेंगे। स्वतंत्र मजदूर विकास संयुक्त मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संजय गहलोत ने बताया कि उन्हें तीनों एमसीडी के कर्मियों का सहयोग प्राप्त है। जिसमें न केवल सफाई कर्मी बल्कि टीचर, डॉक्टर, नर्स, इंजीनियर, व अन्य कर्मचारी भी शामिल है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -